जानें, क्यों इस झरना के नीचे हमेशा जलती रहती है आग और क्या है इससे अनसुलझे रहस्य

Eternal Flame Falls अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पश्चिम में स्थित Chestnut Ridge Park में है। यहां एक छोटा सा झरना अथवा जलप्रपात है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 04:11 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 04:11 PM (IST)
जानें, क्यों इस झरना के नीचे हमेशा जलती रहती है आग और क्या है इससे अनसुलझे रहस्य
जानें, क्यों इस झरना के नीचे हमेशा जलती रहती है आग और क्या है इससे अनसुलझे रहस्य

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। धरती पर कई ऐसे रहस्यमयी स्थान हैं, जो अपने रहस्यों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इनमें एक स्थान Eternal Flame Falls है। इस जगह पर एक छोटा सा झरना बहता रहता है और झरने के नीचे  आग की लौ जलती रहती है। विज्ञान की मानें तो ऐसा मीथेन गैस की वजह से हो रहा है।

इसके समतुल्य हिमचाल प्रदेश में एक गुफा है, जहां आग की लौ हर समय जलती रहती है। यह स्थान मां ज्वाला धाम के नाम से प्रसिद्ध है। सामान्य तौर पर ऐसा देखा जाता है कि पानी से आग बुझ जाता है। हालांकि, Eternal Flame Falls पर यह नियम लागू नहीं होता है। अगर आपको  Eternal Flame Falls के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं कि Eternal Flame Falls कहां है और इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य क्या है -

Eternal Flame Falls कहां है

Eternal Flame Falls अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पश्चिम में स्थित Chestnut Ridge Park में है। यहां एक छोटा सा झरना अथवा जलप्रपात है। इस झरने के नीचे आग की लौ जलती रहती है। ऐसा कहा जाता है कि आग की लौ वर्षभर जलती रहती है। इस लौ को बुझाया जा सकता है, लेकिन गैस उत्सर्जन की वजह से लौ के पुनः जल उठने की संभावना अधिक है।

Eternal Flame Falls से जुड़े अनसुलझे रहस्य

विज्ञान की मानें तो ऐसा मीथेन गैस की वजह से होता है। इस झरने के नीचे गुफा में  मीथेन गैस उत्सर्जित होती है। इस गैस में किसी ने आग लगा दी। उस समय से आग की लौ जलती रहती है। ऐसा दशकों पहले किया गया है। हालांकि, इस ज्वाला को बुझाया जा सकता है, लेकिन इसमें फिर से आग लग सकती है।

chat bot
आपका साथी