ट्रैवेलिंग के दौरान सेहतमंद रहने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। इसके लिए छोटे-छोटे अंतराल में खाना खाएं। इससे मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है। अगर कोई एक बार में बहुत खाता है और फिर भूखा रहता है तो इससे कैलोरी धीरे-धीरे बर्न होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 02:26 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 09:53 AM (IST)
ट्रैवेलिंग के दौरान सेहतमंद रहने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें
सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से बड़ी तेजी से इजाफा होने लगा है। इससे देश के कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे स्थिति उतपन्न हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सेहत पर ध्यान देने और कोरोना वायरस से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इस दौरान अगर आप आप सैर-सपाटे पर जाते हैं, तो सेहत का विशेष ख्याल रखें। लापरवाही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप सफर पर जाने की सोच रहे हैं, तो ट्रैवेलिंग के दौरान इन टिप्स को जरूर फॉलो करें-

तीन-चार बार खाएं

विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। इसके लिए छोटे-छोटे अंतराल में खाना खाएं। इससे मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है। अगर कोई एक बार में बहुत खाता है और फिर भूखा रहता है, तो इससे कैलोरी धीरे-धीरे बर्न होता है और फैट जमा होने लगता है। इसके लिए नियमित अंतराल में भोजन करें।

पानी खूब पिएं

डॉक्टर्स हमेशा अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। चूंकि पानी में कैलोरीज नहीं होती है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे कैलोरीज बर्न होता है और लगातार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इससे शरीर हायड्रेट रहता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

रोजाना नाश्ता करें

बहुत लोग जल्दबाजी के चलते नाश्ते को स्किप कर देते हैं। इससे कैलोरीज बर्न नहीं होती है, बल्कि आप अगली बार भरपेट खाना खाते हैं। इसके अलावा, भूखे रहने से आपको चिड़चिड़ापन, सुस्ती और नींद लग सकती है। इसके लिए रोजाना ब्रेकफास्ट करें। आप अपने ब्रेकफास्ट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें।   

रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। मानसिक सेहत के लिए योग और ध्यान जरूर करें। अगर आप दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज करते हैं, तो आप दिनभर तरोताजा रहते हैं। खासकर यात्रा के दौरान मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए ध्यान जरूर करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी