फेस्टिव सीजन में दिल्ली की इन जगहों पर उठाएं स्ट्रीट फूड्स का आनंद

दिल्ली मोमोज़ के लिए जाना जाता है। इसकी गिनती प्रमुख स्ट्रीट फूड्स के रूप में की जाती है। आप मोमोज़ का लुत्फ़ उठाने के लिए दिल्ली हाट जाएं। यहां आप वेज नॉन वेज पनीर मोमोज़ का आनंद उठा सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:41 PM (IST)
फेस्टिव सीजन में दिल्ली की इन जगहों पर उठाएं स्ट्रीट फूड्स का आनंद
कृष्णा की कुल्फी की गिनती दिल्ली की सबसे पुरानी दुकान में होती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल स्ट्रीट फूड्स ट्रेंडिंग में हैं। लोग घूमने के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने के लिए देश की सभी हिस्सों में जाते हैं। खासकर देश की राजधानी में स्थानीय व्यंजनों की लिस्ट लंबी है। देश के सभी हिस्सों के लोग दिल्ली में रहते हैं। इसके लिए देश के सभी हिस्सों के व्यंजन खाने को मिल जाते हैं। साथ ही दिल्ली में कई अन्य स्ट्रीट फूड्स हैं, जो बेहद लोकप्रिय हैं। इनमें मोमोज़, चाट, समोसा, कोल्ड कॉफ़ी, राम लड्डू, कुल्फी शवरमा आदि प्रमुख हैं। अगर आप भी इन स्ट्रीट फूड्स का आनंद उठाना चाहते हैं, तो दिल्ली की इन जगहों पर जरूर जाएं-

राम लड्डू का आनंद उठाएं

अगर आप राम लड्डू का आनंद उठाना चाहते हैं, तो अलकनंदा बाजार जरूर जाएं। राम लड्डू को उत्तर प्रदेश और बिहार में मूंग दाल के पकौड़े कहा जाता है। राम लड्डू को लाल या हरी चटनी के साथ खाया जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। हालांकि, राम लड्डू दिल्ली में सभी जगहों पर मिल जाते हैं, लेकिन अलकनंदा के लड्डू की बात ही अलग है। दूर-दूर से लोग अलकनंदा राम लड्डू खाने आते हैं। अलकनंदा दक्षिणी दिल्ली में स्थित है।

मोमोज़ के लिए दिल्ली हाट जाएं

दिल्ली मोमोज़ के लिए जाना जाता है। इसकी गिनती प्रमुख स्ट्रीट फूड्स के रूप में की जाती है। आप मोमोज़ का लुत्फ़ उठाने के लिए  दिल्ली हाट जाएं। यहां आप वेज, नॉन वेज, पनीर मोमोज़ का आनंद उठा सकते हैं। वहीं, आप स्टीम और फ्राई दोनों तरह से मोमोज़ के स्वाद का आनंद उठा सकते हैं। एक प्लेट में 8 मोमोज़ दिए जाते हैं।

कृष्णा की कुल्फी पंडारा रोड जाएं

कृष्णा की कुल्फी की गिनती दिल्ली की सबसे पुरानी दुकान में होती है। दशकों से कृष्णा की कुल्फी शॉप पर केवल कुल्फी फालूदा, मटका कुल्फी, केसर पिस्ता मिलते थे। हालांकि, अब कई नए फ्लेवर को शामिल किया गया है। इनमें पान कुल्फी, कोकोनट कुल्फी, कॉफ़ी, कीवी और लीची कुल्फी आदि हैं। ये सभी कुल्फी शुगर फ्री हैं। मोटापे से परेशान लोग भी कुल्फी का आनंद उठा सकते हैं। वहीं,  शवरमा का लुत्फ़ उठाने के लिए साकेत जरूर जाएं।

chat bot
आपका साथी