Diwali Celebration: नेपाल से लेकर थाईलैंड तक में मनाया जाता है दिवाली का जश्न कुछ इस तरह से

Diwali Celebration दिवाली का जश्न सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। जापान से लेकर थाईलैंड मलेशिया से लेकर श्रीलंका तक में इसकी धूम देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कैसे मनाया जाता है यहां दिवाली का पर्व।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 09:20 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 09:20 AM (IST)
Diwali Celebration: नेपाल से लेकर थाईलैंड तक में मनाया जाता है दिवाली का जश्न कुछ इस तरह से
दिवाली पर दीये जलाते हुआ एक वृद्ध व्यक्ति

खुशियों के त्योहार पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दे रहे हैं। केवल भारत ही नहीं दुनियाभर के कई देशों में दिवाली की धूम है। इस बीच अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने रोशनी के त्योहार दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाले एक प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया है। ये बिल पास होता है तो बहुत जल्द अमेरिका में दिवाली पर नेशनल हॉलीडे घोषित कर दिया जाएगा।

यहां भी दिवाली का जश्न

थाईलैंड

थाईलैंड में भी दिवाली मनाई जाती है, लेकिन इसका नाम क्रियोंध है। इस दिन यहां पर केले की पत्तियों से दीपक बनाए जाते हैं और फिर रात को इन दीयों को और धूप को जलाया जाता है। इसके बाद दीये और धूप को कुछ पैसों के साथ नदी में बहा दिया जाता है।

श्रीलंका

श्रीलंका में दिवाली का त्योहार इसलिए भी खास महत्व रखता है क्योंकि ये महाकाव्य रामायण से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन यहां के लोग अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर उनसे मिलते हैं।

मलेशिया

मलेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यहां लोग जल्दी उठते हैं और फिर पानी और तेल से स्नान करते हैं फिर देवी-देवताओं की पूजा की परंपरा है। वहीं, यहां कई जगहों पर इस दिन दिवाली के मेले भी लगाए जाते हैं।

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दीपावली को तिहाड़ के रूप में मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन गाय की पूजा, जबकि दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है। वहीं, तीसरे दिन मिठाईयां बनाई जाती हैं, देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है। इसके बाद चौथे दिन लोग यमराज की पूजा करते हैं जबकि पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है।

जापान

दीपावली के दिन जापान में लोग अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं। इसके बाद उसे आसमान में छोड़ देते हैं। इस दिन लोग नाच-गाना भी करते हैं। इसके अलावा बोटिंग का भी आनंद लेते हैं।

Pic credit- pexels

chat bot
आपका साथी