मानसून में मुंबई के आसपास इन समुद्र तटों पर मनाएं वीकेंड हॉलिडे

मुंबई से अलीबाग बीच की दूरी महज 96 किलोमीटर है। आप मुंबई से अलीबाग सड़क के रास्ते पहुंच सकते हैं। इस बीच पर कोलाबा किला स्थित है। इस किले को अलीबाग बीच से साफ देखा जा सकता है। यह किला आज अवशेष रूप में उपस्थित है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:10 PM (IST)
मानसून में मुंबई के आसपास इन समुद्र तटों पर मनाएं वीकेंड हॉलिडे
मनोरी बीच को मिनी गोवा भी कहा जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मुंबई बॉलीवुड के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस शहर को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। जानकारों की मानें तो सात टापुओं को मिलाकर मुंबई शहर बना है। इसके लिए मुंबई को सात द्वीपों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए बेहद पॉपुलर है। इस शहर की स्थापना 16 वीं शताब्दी में हुई। उस समय मुंबई को बॉम्बे कहकर पुकारा जाता था। बॉम्बे शब्द का अर्थ "गुड बे" यानी अच्छी खाड़ी है। हालांकि, इतिहासकारों की मानें तो प्राचीन समय में इस द्वीप पर मौर्य सम्राज्य का अधिपत्य कायम था। इस शहर का नाम मुंबई मुंबा देवी के नाम पर पड़ा है। मुबंई में कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक मुंबई घूमने आते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में मुंबई जाने की सोच रहे हैं, तो वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए मुंबई के आसपास इन समुद्र तटों की जरूर सैर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अलीबाग बीच

मुंबई से अलीबाग बीच की दूरी महज 96 किलोमीटर है। आप मुंबई से अलीबाग सड़क के रास्ते पहुंच सकते हैं। इस बीच पर कोलाबा किला स्थित है। इस किले को अलीबाग बीच से साफ देखा जा सकता है। यह किला आज अवशेष रूप में उपस्थित है। वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए अलीबाग बेस्ट बीच है।

मनोरी बीच

इस बीच को मिनी गोवा भी कहा जाता है। मुंबई से इसकी दूरी केवल 63 किलोमीटर है। मनोरी मछुवारों का गांव है। सीफूड के लिए मनोरी प्रसिद्ध है। आप इस बीच पर Ferry Ride (नाव की सवारी) का भी आनंद उठा सकते हैं। हर मौसम में मनोरी बीच काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। वीकेंड हॉलिडे को यादगार बनाने के लिए मनोरी बीच जरूर जाएं।

देवका बीच, दमन

देवका बीच की दूरी मुंबई से 183 किलोमीटर है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत और शांत है। हर मौसम में पर्यटक देवका बीच घूमने आते हैं। दमन द्वीप में यह बीच बहुत मशहूर है। जानकारों की मानें तो देवका बीच से बेहतर विकल्प नहीं है। जब भी मौका मिले, एक बार देवका बीच जरूर जाएं।

कोंडविल बीच

श्रीवर्धन बीच से 5 किलोमीटर की दूरी पर कोंडविल बीच स्थित है। इस बीच पर पैराग्लाइडिंग, सर्फिंग और कायकिंग का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आप श्रीवर्धन की चोटियों पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। वीकेंड हॉलिडे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

chat bot
आपका साथी