World Whisky Day 2021: आज है विश्व व्हिस्की दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

व्हिस्की एक मादक पदार्थ है जो गेंहू जौ राई और मक्का से बनाई जाती है। इतिहास के पन्नों के पलटने से पता चलता है कि स्कॉटलैंड की किताबों में इसका उल्लेख सर्वप्रथम अंकित है। ऐसा माना जाता है कि व्हिस्की 15 वीं शताब्दी से व्हिस्की मिलती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:39 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:21 AM (IST)
World Whisky Day 2021: आज है विश्व व्हिस्की दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व
व्हिस्की एक मादक पदार्थ है, जो गेंहू, जौ, राई और मक्का से बनाई जाती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Whisky Day 2021: आज विश्व व्हिस्की दिवस है। यह हर साल मई महीने के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है। इसे सबसे पहली बार साल 2012 में मनाया गया था। उस समय से यह हर साल मनाया जाता है। वर्तमान समय में दुनिया के हर कोने में व्हिस्की मिल जाती है। भारत में भी शराब प्रेमी व्हिस्की को खूब पसंद करते हैं। हालांकि, अतंरराष्ट्रीय व्हिस्की दिवस 27 मार्च को मनाया जाता है। आइए, विश्व व्हिस्की दिवस के बारे में सबकुछ जानते हैं-

व्हिस्की क्या है

व्हिस्की एक मादक पदार्थ है, जो गेंहू, जौ, राई और मक्का से बनाई जाती है। आमतौर पर व्हिस्की दो प्रकार की होती है। माल्टा व्हिस्की अंकुरित अनाज और ग्रेन व्हिस्की को बिना अंकुरित अनाज से बनाई जाती है। इतिहास के पन्नों के पलटने से पता चलता है कि स्कॉटलैंड की किताबों में इसका उल्लेख सर्वप्रथम अंकित है। ऐसा माना जाता है कि व्हिस्की 15 वीं शताब्दी से व्हिस्की मिलती है। अमेरिका में व्हिस्की का उत्पादन 18 वीं सदी से हो रहा है। स्कॉटलैंड की व्हिस्की सबसे उत्तम मानी जाती है। इस देश की व्हिस्की को स्कॉच व्हिस्की कहा जाता है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में व्हिस्की बनाई जाती है। शराब प्रेमी इस दिन को उत्सव की तरह मनाते हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग एक दूसरे को विश्व व्हिस्की दिवस शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विश्व व्हिस्की दिवस का इतिहास

विश्व व्हिस्की दिवस मनाने की शुरुआत साल  2012 में हुई थी। इसके फाउंडर यानी संस्थापक Blair Bowman है। उस समय ब्लेयर  University of Aberdeen में पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने लोगों को एक साथ मिलकर व्हिस्की दिवस मनाने की बात की। इसके लिए हर साल सोशल मीडिया पर हैशटैग वर्ल्ड व्हिस्की डे पर चलाया जाता है। इसमें दुनियाभर के लोग सोशल मीडिया के जरिए जुड़ते हैं। खासकर कोरोना काल में लोग अपने घरों में रहकर ही वर्ल्ड व्हिस्की डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी