World Hindi Day 2021: जोरदार ढंग से मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस, खास अंदाज में लोगों ने दी शुभकामनाएं

World Hindi Day 2021 इस मौके पर भारतीय दूतावासों में हिंदी से संबंधित कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा पर संगोष्ठी की जाती हैं। हालांकि कोरोना काल में लोग ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग के जरिए हिंदी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 09:37 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 09:48 AM (IST)
World Hindi Day 2021: जोरदार ढंग से मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस, खास अंदाज में लोगों ने दी शुभकामनाएं
लोग ऑनलाइन वीडियो कॉल कर एक दूसरे को हिंदी में बोलकर विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Hindi Day 2021: आज विश्व हिंदी दिवस है। यह दिन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन दुनियाभर में एकसाथ हिंदी बोली जाती है। इस मौके पर भारतीय दूतावासों में हिंदी से संबंधित कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा पर संगोष्ठी की जाती हैं। हालांकि, कोरोना काल में लोग ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग के जरिए हिंदी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऑनलाइन वीडियो कॉल कर एक दूसरे को हिंदी में बोलकर विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। खासकर विदेश में हिंदी पढ़ रहे छात्र और छात्राओं में हिंदी भाषा को लेकर रूचि बढ़ी है। इस बात की पुष्टि ट्विटर पर शेयर वीडियो से होती है, जिनमें विदेशी स्टूडेंटन्स हिंदी भाषा में एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। आइए, विश्व हिंदी दिवस के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि लोग सोशल मीडिया पर कैसे विश्व हिंदी दिवस मना रहे हैं-

यह वीडियो बेहद खूबसूरत है, जिसमें विदेशी छात्राएं हिंदी में बात कर रही हैं

#vishwahindidiwas2021 Embassy of India is delighted to share the video by Ms Valeria Giampietri, Ms Valeria Infantino and Ms Giada Boccuzzi of Sapienza University of Rome #VishwaHindiDiwas #विश्वहिंदीदिवस #FestivalofIndiainItaly @MEAIndia @MinOfCultureGoI @ICCR_Delhi pic.twitter.com/Db9WsiRoTm

— India in Italy (@IndiainItaly) January 9, 2021

निज भाषा को उन्नति है सब उन्नति को मूल

बिन निज भाषा - ज्ञान के मिटत न हिय के सूल ...

आप सभी दिव्य संभ्रांत राष्ट्रभक्तों को #विश्व_हिन्दी_दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ....#VishwaHindiDiwas pic.twitter.com/acQgx3cbXP

— #राकेश पतंजलि योगपीठ (@rakesh_bstpyp) January 10, 2021

#vishwahindidiwas2021 Embassy of India is delighted to share the videos by students of Universita degli Studi di Napoli L'Orientale

Watch: https://t.co/bZuTOHDoX6" rel="nofollow#विश्वहिंदीदिवस2021 #VishwaHindiDiwas #FestivalofIndiainItaly @ICCR_Delhi @MEAIndia @MinOfCultureGoI pic.twitter.com/AVMeTvkhzx— India in Italy (@IndiainItaly) January 8, 2021

विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को दुनियाभर में मनाया जाता है। इसे सबसे पहले 10 जनवरी, 2006 ई को मनाया गया था। जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिन्दू दिवस मनाने की घोषणा की। उस समय से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाना और प्रचार प्रसार करना है। साथ ही हिंदी को जन-जन तक पहुंचाना है। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विश्व पटल पर हिंदी भाषा में भाषण देते हैं। इससे पहले दिवगंत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण दिया था। भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

chat bot
आपका साथी