World Hindi Day 2021: इन आइडियाज की मदद से ऐसे करें विश्व हिंदी दिवस पर निबंध की तैयारी

World Hindi Day 2021 इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी का प्रचार-प्रसार दुनियाभर में करना है। दुनियाभर में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं। वहीं सैकड़ों विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई भी जाती है। वर्तमान समय में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 07:01 AM (IST)
World Hindi Day 2021: इन आइडियाज की मदद से ऐसे करें विश्व हिंदी दिवस पर निबंध की तैयारी
वर्तमान समय में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Hindi Day 2021: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में भारतीय दूतावासों में उत्स्व जैसा माहौल रहता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी का प्रचार-प्रसार दुनियाभर में करना है। दुनियाभर में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं। वहीं, सैकड़ों विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई भी जाती है। वर्तमान समय में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। इस मौके पर देश और दुनिया में हिंदी भाषा और विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी आयोजित किए जाते हैं। इसके लिए ढेर सारी तैयारियां की जाती हैं। अगर आप भी विश्व हिंदी दिवस पर निबंध लिखने और पेंटिंग बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप इन टिप्स को अपनाकर बेहतर निबंध लिख सकते हैं-

-सबसे पहले अपने निबंध में प्रस्तावना को स्थान दें। इसमें हिंदी के बारे में बताएं कि हिंदी का इतिहास क्या है।

-अपने निबंध में प्रस्तावना के बाद विषय बिंदु पर विस्तार से बताएं कि विश्व हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, और इसका महत्व क्या है।

-इसके बाद आप वर्तमान परिवेश में हिंदी भाषा की स्थिति के बारे में अपना तर्क प्रस्तुत कर सकते हैं। जबकि इसमें क्या बदलाव संभव हैं। उस विषय पर भी आप ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

-हिंदी के जरिए कैसे सभी एक हो सकते हैं और हिंदी के उत्थान के लिए भारतियों की भूमिका पर पर अपने विचार प्रस्तुत कर निबंध को समाप्त कर सकते हैं।

-आप अपने निबंध में गुरुओं को हिंदी भाषा के विस्तार पर विशेष बल देने के लिए आग्रह कर सकते हैं। साथ ही देश के नागरिकों को हिंदी के उत्थान हेतु बोध करा सकते हैं।

हिन्दी दिवस के मौके पर इन विषयों पर तैयार करें निबंध

1.10 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस

2.भारतीय संविधान और हिन्दी भाषा

3.लगभग एक हजार वर्ष पुराना है हिन्दी का इतिहास

4.हिंदी है हिंदुस्तानियों की पहचान

5.बेहद दिलचस्प है हिन्दी भाषा का इतिहास

6.हिन्दी के बड़े लेखकों के बारे में जानें

chat bot
आपका साथी