World Environment Day 2021: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

World Environment Day 2021 इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। साथ ही पर्यावरण के महत्व से अवगत कराना है। इस साल की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है। इस दिन दुनियाभर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:11 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:11 AM (IST)
World Environment Day 2021: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
इस साल की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Environment Day 2021: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। यह हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसे पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम साल 1972 में मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। साथ ही पर्यावरण के महत्व से अवगत कराना है। इस साल की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है। इस दिन दुनियाभर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते आउटडोर सेलेब्रेशन (बाह्य कर्यक्रम) नहीं किया जा रहा है। लोग संचार के सभी माध्यमों से एक दूसरे को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप भी अपने प्रियजनों और दोस्तों को ये संदेश भेजकर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1.

प्रण करो उन मंजिलों के कांटे हम हटाएंगे

इस “Environment Day” पर नए फूल हम लगाएंगे

हो सकेगा तो खुद को इतना मज़बूत हम बनाएंगे

कि पहले की तरह ही “Nature” में जीना फिर से हम अपनाएंगे

Happy World Environment Day 2021

2.

धरती का आवरण बचाएं, आओ पर्यावरण बचाएं

हरे-भरे पौधों को लगाकर, पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं

Happy World Environment Day 2021

3.

मानव जीवन है खतरे में

इसमें है हम सबकी समझदारी

पेड़ लगाएंगे और पेड़ बचाएंगे

पर्यावरण सुरक्षा की लो जिम्मेदारी

Happy Environment Day 2021

4.

चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं

सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं

Happy World Environment Day

5.

चलो आज इस जमीं को फिर से जन्नत बनाते हैं,

रोज न सही आज तो दो चार पौधे लगाते हैं

Happy World Environment Day 2021

6.

विज्ञान का कद तुम कभी इतना नही बढ़ा पाओगे

कि पर्यावरण प्रदूषण करके, प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे

Happy World Environment Day 2021

7.

पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट,

ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट

Happy World Environment Day 2021

8.

चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन,

कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण,

कोई कहे नए वृक्ष लगाओ, तो कोई बोले जो हैं उन्हें बचाओ

Happy World Environment Day 2021

9.

मतो करो धरती पर तुम सब अत्याचार,

यही तो हमारी सांसों का आधार।

Happy World Environment Day 2021

10.

माँ की ममता और पेड़ का दान

दोनों करते है जन का कल्याण

Happy World Environment Day 2021

chat bot
आपका साथी