World Environment Day 2020: प्रियजनों को इस दिन की विशेज देने के साथ ही जागरूक भी बनाएं

World Environment Day 2020 हर साल 5 जून को मनाए जाने वाले इस दिन का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना होता है। तो अपने प्रियजनों को भेजे ये प्यारे और प्रेरणादायक मैसेज।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:06 AM (IST)
World Environment Day 2020: प्रियजनों को इस दिन की विशेज देने के साथ ही जागरूक भी बनाएं
World Environment Day 2020: प्रियजनों को इस दिन की विशेज देने के साथ ही जागरूक भी बनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की गई थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। तो इस दिन अपने प्रियजनों को इस दिन की शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें इसके लिए जागरूक भी करें।

विश्व पर्यावरण दिवस Wishes in Hindi

1. प्रण करो उन मंजिलों के कांटे हम हटाएंगे ,

अपने “Environment Day” पर उसमें नए फूल हम लगाएंगे ,

हो सकेगा तो खुद को इतना मज़बूत हम बनाएंगे ,

कि पहले की तरह ही “Nature” में जीना फिर से हम अपनाएंगे ॥

2. आओ बच्चों तुम्हें बताऊं

बात मैं एक ज्ञान की

पेड़–पौधे ही करते हैं

रक्षा हमारे प्राण की।

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. पेड़ काटकर पक्षियों का तुम घर उजाड़ते हो,

पर्यावरण प्रदूषण फैलाते हो और उन्हें पाने के लिए भी तरसाते हो,

कुछ तो अब शर्म करो,

पेड़ लगाकर कुछ तो अच्छे कर्म करो,

Happy World Environment Day

4. पेड़ों को कटने से बचाने में सफल हो जाओगे,

तभी पर्यावरण को स्वच्छ बना पाओगे,

जब तुम पेड़ लगाओगे और लोग को जागरूक बनाओगे,

तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर पाओगे।

Happy World Environment Day

5. चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं

सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।

Happy World Environment Day

6. विज्ञान का कद तुम कभी इतना नहीं बढ़ा पाओगे

कि पर्यावरण प्रदूषण करके, प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

7. पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे,

तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे,

कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से,

पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से,

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. पड़े-पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी ख़ुशहाली

पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट

ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

9. विश्व पर्यावरण दिवस जरूर मनाएं

अपने आस-पास कोई पेड़ लगाएं

पॉलिथीन का प्रयोग न करे और

बाजार घर से थैला लेकर जाएं

Happy World Environment Day

chat bot
आपका साथी