World Environment Day 2020: कैसे बचाएं पर्यावरण को, पढ़ें इससे संबंधित निबंध और स्पीच

World Environment Day 2020 क्या आप जानते हैं कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है? इसके फायदे क्या हैं? आप भी इन सवालों का जवाब ढूंढ़ रहे हैं तो पढ़ें ये ख़बर।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:07 AM (IST)
World Environment Day 2020: कैसे बचाएं पर्यावरण को, पढ़ें इससे संबंधित निबंध और स्पीच
World Environment Day 2020: कैसे बचाएं पर्यावरण को, पढ़ें इससे संबंधित निबंध और स्पीच

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Environment Day 2020: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन सोशल मीडिया पर लोग पर्यावरण के बारे में फैक्ट्स शेयर करते हैं या फिर एक दूसरे को बधाई देते दिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पांच जून को ही ये दिन क्यों मनाया जाता है? या इससे क्या फायदा होता है?

क्या है इस दिन का फायदा

पृथ्वी का बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बनता जा रहा है। जिसकी वजह से जीव-जन्तुओं के विलुप्त होने के साथ ही लोगों को भी सांस से लेकर कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इन सबके पीछे वजह है पर्यावरण को पहुंचता नुकसान। जिसका प्रभाव कई जानवरों पर पड़ना शुरू हो गया है और धीरे-धीरे ये मनुष्यों तक पहुंच जाएगा। अगर हम ख़ुद अपने पर्यावरण का ख़्याल नहीं रखेंगे, तो धीरे-धीरे ज़िंदगी मुश्किल होती जाएगी। यही, वजह है कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल ये दिन मनाया जाता है।

कब हुई शुरुआत

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वैश्विक स्तरपर पर्यावरण की चिंता करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी गई। इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई। यहां दुनिया में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें इसमें 119 देशों ने हिस्सेदारी ली। यहीं पर पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत दिया गया। 

इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)की नींव रखी गई। यहीं से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत दुनियाभर के नागरिकों को पर्यावरण प्रदूषण की चिंताओं से अवगत कराने और प्रकृति और पर्यावरण को लेकर जागरूक करने उद्देश्य सामने रखे गए। 

इस  वैश्विक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  सामाजिक और राजनीतिक चेतना और वैश्विक सरकारों के माध्यम से  पर्यावरण के प्रति जागरूकता और  प्रकृति और पृथ्वी के संरक्षण को केंद्र में रखते हुए दुनिया के देशों में राजनीतिक चेतना जागृत करना था। पहले पर्यावरण दिवस पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की प्रकृति और पर्यावरण के प्रति चिंताओं को जाहिर किया था। 

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध के विषय

1. क्यों और कब मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

2. इन तरीकों से करें पर्यावरण की रक्षा, तभी सुरक्षित रहेंगे आप और हम

3. विश्व पर्यावरण दिवस: प्रदूषण कम कर रहा सांसें, हो जाए होशियार

4. विश्व पर्यावरण दिवस- धरती को बचाने में ऐसे दें अपना सहयोग

5. विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम: 'प्रकृति के लिए समय' 

6. भारत में पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है

7. पर्यावरण को सुधारने में भारत का सहयोग

chat bot
आपका साथी