थोड़ी सी क्रिएटिविटी और समझदारी से अपने छोटे से घर को भी दे सकते हैं आलीशान लुक

घर के कोने से खूबसूरती न झलके तो होम डेकोर में मज़ा नहीं आता। थोड़ी-सी रचनात्मकता से सपनों के आशियाने की रौनक कैसे बढ़ायी जा सकती है जानिए यहां। जिसके बाद आप समझ पाएंगे कि घर सजाने के लिए क्या चीज़ें हैं जरूरी और क्या गैरजरूरी।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 03:53 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 03:53 PM (IST)
थोड़ी सी क्रिएटिविटी और समझदारी से अपने छोटे से घर को भी दे सकते हैं आलीशान लुक
विला घर हाउस का खूबसूरत लीविंग रूम

घर में बहुत ज्यादा चीज़ें भरकर उसका डेकोरेशन बढ़ाया जा सकता है अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो ये गलत है। घर थोड़ा खाली-खाली सा रहता है तो सुंदर और ज्यादा बड़ा नजर आता है। तो थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से कैसे छोटे घर को भी आलीशान लुक दिया जा सकता है, जानिए यहां।

1. अनुपयोगी चीज़ों से दूरी

बिखरा-बिखरा और गैर जरूरी चीज़ों से भरा घर व्यक्ति के मन और कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। इसलिए घर की रौनक बढ़ाने के लिए सबसे पहले गैरजरूरी चीज़ों से किनारा करें। इससे घर साफ, खुला-खुला और बड़ा दिखाई देगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।

2. मल्टीफंक्शनल हो फर्नीचर

कोई भी नई चीज़ खरीदते समय स्पेस का ध्यान रखें और ज्यादा मल्टीफंक्शनल चीज़ें ही खरीदें। सोफा कम बेड, पुल आउट टेबल आदि छोटे घरों के लिए स्मार्ट और फर्नीचर ऑप्शन हैं। यह देखने में सुंदर लगते हैं, जगह कम घेरते हैं और कई तरह से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

3. प्रयोगों से दोस्ती

घर को नया लुक देने के लिए यूनीक एक्सेसरीज़ चुनें और प्रयोगों से परहेज़ न करें। जैसे आप सिंगल लुक वाले सोफे के साथ षट्कोण आकार की सेंटर टेबल या न्यूट्रल कलर स्कीम वाले सोफे के बीच में ब्राइट पिंक, येलो, ऑरेंज, डार्क ब्लू या ग्रीन कलर का कोई फर्नीचर टीमअप कर सकते हैं। इससे वह स्टेटमेंट फर्नीचर पीस का लुक देगा। इसके अलावा, घर में खूबसूरत इनडोर प्लांटस लगाएं। ये हर समय ताजगी का एहसास कराएंगे।

4. लाइटिंग का कमाल

आकर्षक लाइटिंग मूड पर गहरा असर डालती है। इसलिए इस पर खर्च में कोताही न बरतें। इन दिनों ओवरसाइज्‍ड पेंडेंट, एलईडी सीलिंग लाइट्स, कलरफुल लाइट्स आदि ट्रेंड में हैं। लीविंग एरिया के लिए आप इन्हें चुन सकते हैं। इसके अलावा कॉरडोर्स की दीवारों, एक्सेंट वॉल और प्लांट्स पर अप लाइट्स लगाकर उनकी खूबसूरती में इज़ाफा कर सकते हैं।

5. कलर स्कीम हो खास

वॉल पेंट आपके घर का एक मूड सेट करता है। इसलिए सोच-समझकर ही कलर स्कीम चुनें। कभी भी घर की सभी दीवारों पर एक-सा पेंट न कराएं। हमेशा जगह की उपयोगिता के मुताबिक पेंट का रंग चुनना बेहतर होता है। इससे हर कमरा अलग दिखता है। अगर प्रयोग पसंद हों तो दो रंगों को कंबाइन करके घर को रिच लुक दे सकते हैं।

6. एलीगेंट हो फ्लोरिंग

घर को स्टाइलिश बनाने में फर्श महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन दिनों सिरेमिक, मार्बल, हार्डवुड सभी तरह का फर्श चलन में है। लेकिन अगर आप नया घर बना रहे हैं या फर्श चेंज कराने का मन है वुडन फ्लोरिंग को ही प्राथमिकता दें। आपके घर को रॉयल लुक देगा। अगर यह बजट में न हो, आप फर्श पर कलरफुल स्टाइलिश रग बिछा सकते हैं। थोड़े-थोड़े समय पर इन्हें बदलना भी आसान होता है।

(आर्किटेक्ट अनुज सिंह से बातचीत पर आधारित)

Pic credit- 

chat bot
आपका साथी