आगरा की लवली बनीं Nestle Milkmaid 'क्रिएट स्वीट स्टोरीज' प्रतियोगिता की विजेता

लवली ने 12 अप्रैल को हुए Nestle Milkmaid व Dainik Jagran द्वारा आयोजित क्रिएट स्वीट स्टोरीज रेसिपी कॉन्टेस्ट के ग्रैंड फिनाले राउंड में भाग लिया था। दिल्ली के मयूर विहार स्थित क्राउन प्लाजा में आयोजित इस कॉन्टेस्ट में लवली ने एक शानदार डिश ‘पनीर कलाकंद’ बनाया था।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:47 PM (IST)
आगरा की लवली बनीं Nestle Milkmaid 'क्रिएट स्वीट स्टोरीज' प्रतियोगिता की विजेता
आगरा की लवली बनीं Nestle Milkmaid 'क्रिएट स्वीट स्टोरीज' प्रतियोगिता की विजेता

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। बहुत कम लोग होते हैं, जिनमें कुकिंग का हुनर होता है। यह ऐसा हुनर है, जिसकी परिवार और दोस्तों में बहुत तारीफ होती है और एक दिन ऐसा भी आता है, जब इस हुनर को एक पहचान भी मिलती है। जैसे उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली लवली को मिली। 

लवली ने 12 अप्रैल को हुए Nestle Milkmaid व Dainik Jagran द्वारा आयोजित क्रिएट स्वीट स्टोरीज रेसिपी कॉन्टेस्ट के ग्रैंड फिनाले राउंड में भाग लिया था। दिल्ली के मयूर विहार स्थित क्राउन प्लाजा में आयोजित इस कॉन्टेस्ट में लवली ने एक शानदार डिश ‘पनीर कलाकंद’ बनाया था। उनका यह डिश निर्णायक मंडल को इतना पसंद आया कि वह कॉन्टेस्ट की विजेता बन गई। 

दरअसल, Nestle Milkmaid व Dainik Jagran ने मिलकर मार्च माह में Nestle Milkmaid ‘क्रिएट स्वीट स्टोरीज’ रेसिपी कॉन्टेस्ट का ऑनलाइन आयोजन किया था, जिसमें दिल्ली, NCR व उत्तर-प्रदेश से गृहिणियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।। यह कॉन्टेस्ट उन लोगों के लिए था, जो अपने हाथ के हुनर को एक नई पहचान देना चाहती थी और अपनी कहानी खुद लिखना चाहती थी।  

नई दिल्ली मयूर विहार के क्राउन प्लाजा में सोमवार को Nestle Milkmaid ‘क्रिएट स्वीट स्टोरीज’ प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले राउंड संपन्न हुआ, जिसमें चयनित चार गृहिणियों ने भाग लिया। इसमें आगरा की लवली गुप्ता, गोंडा की कंचन वर्मा, नोएडा की रेनु गौड़ और गजियाबाद की सीमा सक्सेना शामिल थीं। कॉन्टेस्ट में सभी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया था, जिसमें चार सबसे बेहतर रेसिपी को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया।

ग्रैंड फिनाले राउंड में दो निर्णायक मंडल सदस्यों के सामने प्रतिभागियों ने मिल्कमेड से बनी अपनी रेसिपी को दस मिनट की समय-सीमा के अंदर तैयार कर प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में क्राउन प्लाजा के एग्जीक्यूटिव शेफ दिवस वधेरा व अनुराधा गुप्ता शामिल हुए। इस मौके पर शेफ दिवस वधेरा ने कहा, “सभी प्रतिभागियों ने दस मिनट में काफी अच्छी डिश बनाई और उन्हें काफी अच्छे से प्रस्तुत भी किया है, ऐसा लग रहा है जैसे यह सभी गृहिणी नहीं, बल्कि प्रोफेशनल कुक हैं।” इनकी रेसिपी का स्वाद व आइडिया भी नायाब था। 

इस अवसर पर निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार रेसिपी के स्वाद व प्रस्तुति के आधार पर अपना निर्णय सुनाया। जिसमें पहला स्थान लवली गुप्ता ने प्राप्त किया। उन्होंने मिल्कमेड, पनीर, काजू,बादाम, पिस्ता, केसर, इलायची पावडर, गुलाब की पत्ती से ‘पनीर कलाकंद’ बनाया था। लवली के बाद कंचन वर्मा वह पहली रनरअप थी, जिनकी रेसिपी ‘ब्रेड रबड़ी रोल’ को निर्णायक मंडल ने काफी पसंद किया। उन्होंने यह डिश ब्रेड, दूध, पनीर, मिल्क मेड, काजू, बादाम, किसमिस और चिरौंजी पाउडर से तैयार किया। दूसरी रनरअप नोएडा की रेनु गौड़ थी। इन्होंने मिल्कमेड, दही, केसर, इलायची, चिरौंजी, काजू, बादाम और पिस्ता की मदद से  ‘रंगरेज’बनाया था। जबकि गजियाबाद की सीमा सक्सेना चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने ‘पेड़े’ बनाए थे। उन्होंने यह डिश मिल्कमेड, केसर, मिल्क पाउडर व देसी घी से तैयार किये।

Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है  

chat bot
आपका साथी