दुर्लभ ‘क्रॉस रिवर गोरिल्ला’ अपने बच्चों के साथ हुआ कैमरे में कैद

एक समय विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई गोरिल्ला की यह उप प्रजाति संरक्षण की कोशिशों की वजह से आज प्रजनन कर रही है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 01:49 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:52 AM (IST)
दुर्लभ ‘क्रॉस रिवर गोरिल्ला’ अपने बच्चों के साथ हुआ कैमरे में कैद
दुर्लभ ‘क्रॉस रिवर गोरिल्ला’ अपने बच्चों के साथ हुआ कैमरे में कैद

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। विलुप्ती की कगार पर पहुंची दुर्लभ प्रजाति गोरिल्ला को उसके कई बच्चों के साथ नाइजीरिया की मबे पहाड़ियों में देखा गया है। संरक्षणवादियों ने पहली बार दुर्लभ क्रॉस रिवर गोरिल्ला की तस्वीर खींची हैं। एक समय विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई गोरिल्ला की यह उप प्रजाति संरक्षण की कोशिशों की वजह से आज प्रजनन कर रही है।

वन्यजीव सरंक्षण सोसाइटी के मुताबिक नाइजीरिया और कैमरून की अलग-थलग पहाड़ियों के इलाकों में केवल 300 क्रॉस रिवर गोरिल्ला के जीवित होने की जानकारी थी, जिनकी तस्वीर इस साल मई में ली गई थीं, अब इनकी और तस्वीरें पिछले महीने सामने आई हैं।

सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क में प्रोफेसर एमिरेटस और पुराजंतु विशेषज्ञ जॉन ओट्स ने दो दशक पहले गोरिल्ला को बचाने की कोशिश शुरू की थी और अब वो नई तस्वीरों से उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा यह देख कर खुशी हुई कि ये गोरिल्ला इन पहाड़ियों में सफलतापूर्वक प्रजनन कर रहे हैं। इससे पहले केवल कुछ तस्वीरें थी। हम इस उप प्रजाति के प्रजनन के समय होने वाली घटनाओं के बारे में बहुत कम जानते हैं, इतने सारे युवा जानवरों को देखना सकारात्मक संकेत है।

विशेषज्ञों को यह नहीं पता कि इन पहाड़ियों में कितने क्रॉस रिवर गोरिल्ला रहते हैं और वे कुछ समय से इनकी संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में करीब 50 कैमरे वर्ष 2012 में कैमरून केगवेने गोरिल्ला अभयारण्य और नाइजीरिया के मबे पहाड़ी समुदाय वन एवं अफी पहाड़ी अभयारण्य में लगाए गए थे जिनसे कई तस्वीरें सामने आई। 

chat bot
आपका साथी