कुकवेयर को साफ करने के आसान से टिप्स एंड ट्रिक्स

किचन में मौजूद अलग-अलग तरह के बर्तनों की साफ-सफाई एक ही तरह से करने की गलती न करें क्योंकि इससे बर्तनों की चमक और क्वालिटी पर फर्क पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या है इन्हें साफ करने का सही तरीका।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 02:40 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 02:40 PM (IST)
कुकवेयर को साफ करने के आसान से टिप्स एंड ट्रिक्स
किचन में सलीके से रखे हुए बर्तन

खाने बनाने के लिए हम जिन बर्तनों का इस्तेमाल रोजाना करते हैं उनकी साफ-सफाई भी उनती ही जरूरी है जितनी किचन की। अलग-अलग तरह की कुकिंग के लिए अलग-अलग तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है उसी तरह इनकी साफ-सफाई के तरीके भी अलग होते हैं। जैसे- नॉन स्टिक बर्तनों को धोेने का अलग तो वहीं लोहे के बर्तनों का अलग। जो आज के अपने इस लेख में हम कुकवेयर की सफाई के बारे में ही जानने वाले हैं। 

1. बर्तनों को साफ करने के लिए डिटरजेंट या साबुन की जगह लिक्विड सोप का इस्तेमाल करें तो बेहतर। क्योंकि साबुन के दाग थोड़ी देर बाद ही सूखने लगते हैं और इन्हें निकालने में पानी भी ज्यादा बर्बाद होता है।

2. एल्युमिनियम के बर्तनों पर आए स्क्रैच दूर करने और उनकी रंगत बरकरार रखने के लिए स्पंज का इस्तेमाल कर पानी एवं टार्टर से उनकी सफाई करें।

3. लोहे के बर्तनों को किसी भी चीज़ से साफ करने की गलती न करें। इनकी सफाई करते समय कोर्स साल्ट एवं खाने के तेल के पेस्ट से उनको स्क्रब करने के बाद गरम पानी धोना होता है।

4. तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए साबुन एवं गरम पानी का इस्तेमाल करें और नियमित तौर पर पॉलिश भी करवाते रहें इससे उनकी चमक भी बनी रहेगी और दाग-धब्बे भी दूर रहेंगे।

5. स्टैनलेस स्टील के बर्तनों पर लगे धब्बे हटाने के लिए व्हाइट विनेगर से भीगे मुलायम कपड़े से पोंछें और फिर साफ करें।

6. नॉनस्टिक कुकवेयर की सफाई हमेशा गरम पानी से करें। साबुन डालकर उसमें भिगोए मुलायम स्पंज से करें। इसके बाद उसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रखें जिससे जली हुई परत आसानी से निकल जाए।

7. नॉनस्टिक कुकवेयर के साथ स्पैचुला का ही इस्तेमाल करें जिससे उनकी पॉलिश नहीं उतरती।

तो ऐसे आप अपने किचन के बर्तनों की चमक को बनाए रख सकते हैं।

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी