Mother's Day 2021: मदर्स डे के दिन घर पर तैयार कर मां को खिलाएं ये स्पेशल डेजर्ट

Mothers Day 2021 इसे पहली बार साल 1914 में मनाया गया था। यह दिन माताओं को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देना है। हालांकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते लोग घर पर मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगे।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:09 AM (IST)
Mother's Day 2021: मदर्स डे के दिन घर पर तैयार कर मां को खिलाएं ये स्पेशल डेजर्ट
मदर्स डे का मुख्य उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देना है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mother's Day 2021: आज मदर्स डे है। यह हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1914 में मनाया गया था। यह दिन माताओं को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देना है। हालांकि, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते लोग अपने घरों में बंद है और घर पर ही मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगे। अगर आप भी मदर्स डे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो घर पर ही ये स्पेशल डेजर्ट तैयार कर मां को खिलाएं।

बादाम मलाई कुल्फी

इसे देसी डेजर्ट भी कहा जाता है। गर्मी के दिनों में बाजारों में बादाम मलाई कुल्फी मिलती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इस डेजर्ट को आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए निम्न सामग्री की जरूरत पड़ती है।

सामग्री

-कटे बदाम

-दूध

-मलाई

-केसर

-पिस्ता

 कैसे बनाएं

आप व्यक्ति अनुसार इसकी मात्रा घटा और बढ़ा सकते हैं। एक बाउल में बादाम, दूध और क्रीम को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें कच्चा दूध, पिस्ता और केसर मिलाएं। इसके बाद बटर पेपर से ढककर फ्रीज में रख दें। जब यह ठंडी हो जाए, तो मां समेत घर के लोगों को सर्व करें।

चॉकलेट काजू कतली

फेस्टिव सीजन में चॉकलेट काजू कतली खूब पसंद की जाती है। लोग गिफ्ट में एक दूसरे को चॉकलेट काजू कतली देना पसंद करते हैं। मदर्स डे पर आप अपनी मां को घर पर चॉकलेट काजू कतली बनाकर खिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए निम्न सामग्री की जरूरत होती है।

सामग्री

-200 ग्राम काजू

-चॉकलेट सिरप आधा

-2 चम्मच मूंगफली बटर

-2 चम्मच नारियल पाउडर

-चीनी आवश्यकतानुसार

कैसे बनाएं चॉकलेट काजू कतली

सबसे पहले काजू को ग्राइंड कर पाउडर तैयार कर लें। अब एक पैन में चीनी और पानी को मध्यम आंच में पकाएं। जब चीनी पूरी तरह से पानी में घुल जाए, तो गैस स्टोव को बंद कर दें। अब इसे ठंडा होने दें। इसके बाद काजू पाउडर और नारियल पाउडर को इसमें अच्छी तरह से मिलाएं। जब मिल जाए, तो इसे एक प्लेट में फैलाकर बटर पेपर से ढककर रखें। वहीं, अब चॉकलेट सिरप को गर्म कर इस पर रखें। आपका चॉकलेट काजू कतली तैयार है। इसे मां को सर्व करें।

chat bot
आपका साथी