पेरिस में स्थित मोनालिसा का ल्रूव संग्रहालय आज दर्शकों के लिए खुला

लंबे लॉकडाउन के बाद पेरिस स्थित मोनालिसा का मशहूर लूव्र संग्रहालय सोमवार को एक बार फिर लोगों के लिए खोल दिया गया।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:33 PM (IST)
पेरिस में स्थित मोनालिसा का ल्रूव संग्रहालय आज दर्शकों के लिए खुला
पेरिस में स्थित मोनालिसा का ल्रूव संग्रहालय आज दर्शकों के लिए खुला

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनावायरस की मार झेल रहे सार्वजनिक स्थल भी अब धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। दुनियाभर में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन चल रहा था, जिसमें अब धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। पेरिस स्थित मोनालिसा का मशहूर लूव्र संग्रहालय सोमवार को एक बार फिर लोगों के लिए खोल दिया गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण संग्रहालय पिछले चार महीने से बंद था, जिसे अब नई गाइडलाइंस के साथ खोला गया है। संग्रहालय में विजिटर्स के प्रवेश की संख्या को सीमित रखा गया है और सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

संग्रहालय के निदेशक ज्यां ल्यू मार्टिन्ज ने कहा कि यह पूरी टीम के लिए एक भावुक क्षण है कि हम एक बार फिर संग्रहालय को खोलने के लिए तैयार हैं। मार्टिन्ज ने कहा कि संग्रहालय में आज केवल 7,000 लोगों के आने की संभावना है। वैश्विक महामारी फैलने से पहले यहां प्रतिदिन करीब 50,000 लोग आते थे।

लूव्र संग्रहालय पेरिस में स्थित संसार के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। विश्व में सर्वाधिक दर्शक इसी संग्रहालय को देखने आते हैं। यह एक 'ऐतिहासिक' संग्रहालय भी है। लूव्र संग्रहालय पेरिस का प्रमुख दार्शनिक स्थल है। यह सीन नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। संग्रहालय का भवन पहले लूव्र का राजमहल था। लियोनार्डो दा विंची की मोनालिसा नामक जगत प्रसिद्ध पेंटिंग इस संग्रहालय का विशेष आकर्षण है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस को भी कोरोना वायरस महामारी के तेज फैलाव के कारण लंबे समय तक बंद करना पड़ा। कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया भर में अब तक एक लाख 66 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। 

        Written By Shahina Noor

chat bot
आपका साथी