Mizoram Statehood Day 2021: आज है मिजोरम स्थापना दिवस, जानें राज्य से जुड़ी खास बातें

Mizoram Statehood Day 2021 मिजोरम भारत के पूर्व में बसा हुआ है। इसे पूर्वोत्तर राज्य भी कहा जाता है। इसके अलावा पर्वतों पर बसा होने की वजह से मिजोरम को पर्वतीय प्रदेश भी कहा जाता है। यह भारत का 23 वां राज्य 20 फरवरी 1987 को बना।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 11:09 AM (IST)
Mizoram Statehood Day 2021: आज है मिजोरम स्थापना दिवस, जानें राज्य से जुड़ी खास बातें
इस मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mizoram Statehood Day 2021: मिजोरम आज अपनी स्थापना दिवस मना रहा है। आज के दिन 20 फरवरी, 1987 को मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। साथ ही आज अरुणाचल प्रदेश भी अपनी स्थापना दिवस मना रहा है। 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दोनों राज्यों को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इस मौके पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा-मिजोरम की स्थापना दिवस पर मिजो बहनों और भाईयों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। पूरे देश को मिजोरम की संस्कृति पर गर्व है। दुनिया मिजोरम के लोगों को दयालु और विनम्र स्वभाव के लिए जानती हैं। राज्य के समुचित विकास की कामना करता हूं। अगर आपको मिजोरम की इतिहास के बारे में नहीं पता है तो आइए संक्षेप में एक नजर डालते हैं-

Best wishes to my sisters and brothers of Mizoram on their Statehood Day. The entire nation is proud of the great Mizo culture. The people of Mizoram are known for their kindness and commitment towards living in harmony with nature. Praying for the state’s continuous growth.— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2021

मिजोरम भारत के पूर्व में बसा हुआ है। इसे पूर्वोत्तर राज्य भी कहा जाता है। इसके अलावा, पर्वतों पर बसा होने की वजह से  मिजोरम को पर्वतीय प्रदेश भी कहा जाता है। यह भारत का 23 वां राज्य 20 फरवरी, 1987 को बना। जब भारत सरकार ने मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया। इससे पहले 1972 में मिजोरम को केंद्रशासित प्रदेश का अधिकार मिला था। उस समय मिजोरम असम का एक किला था। हालांकि, तत्कालीन भारत सरकार ने मिजो नेशनल फ्रंट की मांग पर संज्ञान लेकर  1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू कर मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। इसके 15 साल बाद मिजोरम को पूर्ण राज्य बनाया गया। इसके लिए साल 1986 में भारत सरकार और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच वार्ता हुई। इस सफल वार्ता के बाद 20 फरवरी, 1987 को को मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा अधिकार दिया गया। आज मिजारम प्रगति की राह पर अग्रसर है और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

chat bot
आपका साथी