जापान के बगीचे में हैं दुनिया के सबसे महंगे आम, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

मियाजाकी आम को प्रीमियम फल कहा जाता है। जापान में यह सबसे महंगा आम है। ख़बरों की मानें तो 2 आम (एक बॉक्स) की कीमत 8600 से लेकर 2.7 लाख रुपये तक हैं। जापान के अलावा भारत थाईलैंड और फिलीपींस में भी यह आम पाया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:59 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:59 PM (IST)
जापान के बगीचे में हैं दुनिया के सबसे महंगे आम, कीमत जान हो जाएंगे हैरान
मियाजाकी आम को प्रीमियम फल कहा जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में कई प्रकार के आम पाए जाते हैं। इनमें लंगड़ा, बंगनपल्ली, हाफूस और दशहरी अत्यधिक पॉपुलर है। आम को कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता है। घर में कच्चे केरी की चटनी बनाई जाती है। साथ ही पेय यानी ड्रिंक भी तैयार किया जाता है। डॉक्टर लू से बचने के लिए कच्चे आम का शर्बत पीने की सलाह देते हैं। आम में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। लेकिन क्या आपको दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम पता है ? अगर नहीं पता है, तो आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम मियाजाकी है। इस आम की खेती जापान के शहर मियाजाकी में की जाती है। इस आम को 'Eggs of Sunshine' के नाम से ख़रीदा जाता है। वहीं, स्थानीय भाषा में मियाजाकी को 'Taiyo-no-Tomago' कहा जाता है। इस आम का रंग हरा और पीला नहीं होता है, बल्कि मियाजाकी का रंग लाल होता है और ये डायनासोर के अंडे की तरह होता है। रिपोर्ट की मानें तो मियाजाकी आम का वजन 350 ग्राम होता है। एक मियाजाकी आम में 15 फीसदी से अधिक चीनी होती है।

विशेषज्ञों की मानें तो मियाजाकी आम को तैयार करने के लिए लंबे समय तक सूर्य की रोशनी की जरूरत पड़ती है। साथ ही गर्म मौसम और अत्यधिक बारिश की आवश्यकता होती है। मियाजाकी आम की सुरक्षा के लिए चारों तरफ नेट लगाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मियाजाकी शहर में इस आम की खेती साल 1984 से की जा रही है। मियाजाकी आम का सीजन अप्रैल से लेकर अगस्त तक है। वहीं, बाजार में मई से लेकर जून में उपलब्ध रहता है।

मियाजाकी की कीमत क्या है

मियाजाकी आम को प्रीमियम फल कहा जाता है। जापान में यह सबसे महंगा आम है। ख़बरों की मानें तो 2 आम (एक बॉक्स) की कीमत 8600 से लेकर 2.7 लाख रुपये तक हैं। जापान के अलावा भारत, थाईलैंड और फिलीपींस में भी यह आम पाया जाता है। भारत में यह आम मध्य प्रदेश के जबलपुर में मिलता है।

chat bot
आपका साथी