क्या आप भी काम करने के साथ खाते रहते हैं? जानें- इसके नुकसान

अगर खाने-पीने की चीजें लैपटॉप अथवा मोबाइल पर गिरती हैं तो वह हमेशा के लिए खराब हो सकता है। खासकर पेय पदार्थ तो इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के लिए बहुत हानिकारक होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 06:24 PM (IST)
क्या आप भी काम करने के साथ खाते रहते हैं? जानें- इसके नुकसान
क्या आप भी काम करने के साथ खाते रहते हैं? जानें- इसके नुकसान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लॉकडाउन के चलते लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इससे उनके जीवन में बहुत तरह के बदलाव हुए हैं। खासकर लोग खान-पान में अधिक रुचि रखने लगे हैं। इससे पहले लोग ऑफिस में निर्धारित समय पर लंच लेते थे। साथ ही चाय और कॉफी भी कभी-कभी लेते थे। जबकि वर्क फ्रॉम होम के कारण न केवल चाय और कॉफी की खपत बढ़ी है, बल्कि लोग काम करते समय हमेशा कुछ न कुछ खाते रहते हैं। इससे वजन तो बढ़ता ही है। साथ ही इसके कई नुकसान भी है। अगर आप भी इसके आदी हो गए हैं तो आपको अपनी आदत बदलने की जरूरत हैं। आइए, जानते हैं कि वर्किंग डेस्क पर खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं-

साफ-सफाई का ध्यान नहीं

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। जब आप वर्किंग डेस्क ( काम करने वाले टेबल ) पर होते हैं तो आप अनजाने में कई चीजों को छूते हैं, जिन्हें छूने के बाद आपको तुरंत हाथ धोने चाहिए। कभी-कभी आप नियमों का पालन करते हैं, लेकिन हर बार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको वर्किंग डेस्क पर खाने से बचना चाहिए। जब आप कुछ भी खाते हैं तो उसी हाथ से मोबाइल या लैपटॉप छूते हैं, जिससे अकारण जीवाणुओं, कीटाणुओं और वायरस को दावत देते हैं। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खराब हो सकते हैं

लॉकडाउन के समय में मोबाइल या लैपटॉप हमारे लिए बहुत जरूरी है। अगर कुछ खराबी आती है तो इसे ठीक कराना या बदलकर दूसरा लेना बहुत मुश्किल है। जब भी आप खाएं अथवा पीएं तो इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को दूर रखें। अगर खाने-पीने की चीजें लैपटॉप अथवा मोबाइल पर गिरती हैं तो वह हमेशा के लिए खराब हो सकता है। खासकर पेय पदार्थ तो इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के लिए बहुत हानिकारक होता है।

आंखों के लिए हानिकारक होता है

आपको खाने-पीने के बहाने ब्रेक लेना चाहिए। इससे आपके इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को भी कुछ समय के लिए आराम मिलेगा और आप भी तरोताजा होकर अपने काम में बेस्ट दे पाएंगे। इससे आंखों को भी आराम मिलेगा। हर दो घंटे में कम से कम 10 मिनट के लिए जरूर ब्रेक लें।

लगातार काम से आप थक सकते हैं

अगर आप लंबे समय तक काम करते हैं तो जल्दी थक जाते हैं। इसके लिए आपको ब्रेक लेकर काम करने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक होगा। इससे न केवल शरीर को आराम मिलेगा, बल्कि आपको खाने-पीने के लिए वक्त मिलेगा। आप पर काम का कम तनाव रहेगा।

सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव

अगर आप लंबे समय तक काम करते हैं तो इससे आपके शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे जोड़ों में ऐंठन या दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही कई अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इन सबसे बचने के लिए आपको न केवल काम में ब्रेक लेने की जरूरत है, बल्कि वर्किंग डेस्क पर खाने से बचना चाहिए।

chat bot
आपका साथी