Jitiya Vrat 2021 Gift Ideas for Mom: इन प्यारे गिफ्ट्स के साथ मां को कहें थैंक्यू

Jitiya Vrat 2021 Gift Ideas बच्चों के लिए जितिया व्रत मां के लिए बहुत ही खास होता है जो बिना पानी पिए रखा जाने वाला व्रत है। तो इस दिन मां को थैंक्यू बोलने का ये बहुत ही अच्छा मौका है।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:42 PM (IST)
Jitiya Vrat 2021 Gift Ideas for Mom: इन प्यारे गिफ्ट्स के साथ मां को कहें थैंक्यू
हाथ में गिफ्ट बॉक्स पकड़े हुए लड़की

जितिया व्रत मां बच्चों की सलामती के लिए रखती है। वैसे तो मां हमेशा ही बच्चों की सुरक्षा और सलामती की कामना करती रहती है लेकिन ये व्रत उनके इसी चाहत को और पक्का सबूत देता है। बिना जल, अन्न ग्रहण किए रखा जाने वाला ये व्रत बहुत ही कठिन होता है। बच्चों के लिए इतना तप एक मां ही कर सकती है। तो हमारा भी फर्ज बनता है उन्हें इस मौके पर थैंक्यू कहने का। थैंक्यू बोलना ही वैसे तो उनके लिए काफी होगा लेकिन अगर आप इस थैंक्यू को गिफ्ट के साथ बोलेंगे तो डेफिनेटली उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

मोनोग्राम आइटम

उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट करें जिस पर उनका नाम लिखवाया जा सके। जैसे स्कार्फ, कॉफी मग, ब्रेसलेट्स, की-चेन आदि। स्योर ये गिफ्ट उन्हें बेहद पसंद आएगा।

बुक्स

अगर आपकी मम्मी को पढ़ने-लिखने का शौक है तो उन्हें डायरी-पेन, मैगज़ीन या कोई अच्छी बुक गिफ्ट करें। बुक्स गिफ्ट करने का बहुत ही अच्छा और यूजफुल आइटम होती हैं।

शॉपिंग वाउचर्स

मम्मी को आप इस मौके पर शॉपिंग वाउचर्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे वो अपनी पसंद का जब जरूरत हो सामान खरीद सकती हैं। ये भी बहुत यूजफुल गिफ्ट आइटम होता है।

थैंक्यू नोट लिखा कार्ड

मां को थैंक्यू बोलने के लिए गिफ्ट नहीं समझ आ रहा तो उन्हें कार्ड पर थैंक्यू नोट लिखकर भी गिफ्ट कर सकते हैं। प्यारा सा मैसेज बच्चों की तरफ से पाकर वो बहुत खुश हो जाएंगी।

पौधा

अगर आपके पास गार्डन है तो उसे सजाने के लिए कोई अच्छा सा फूलों वाला या हर्ब पौधा गिफ्ट करें। अगर नहीं है तो ऐसा पौधा दें जिसे घर के अंदर भी कम केयर के साथ रखा जा सके।

डेकोरेशन आइटम

मांओं को घर सजाने-संवारने का बहुत शौक होता है तो उन्हें डेकोरेशन आइटम्स गिफ्ट करने का आइडिया रहेगा बेस्ट। 

किचन अप्लायसेंस

किचन के काम को आसान बनाने वाला कोई अप्लायंस भी दिया जा सकता है। जैसे- एयर फ्रायर, मिक्सी, वेजिटेबल कटर आदि।

Pic credit- unsplash 

chat bot
आपका साथी