International Youth Day 2021: GOAT से लेकर LIT तक ये हैं जेन-ज़ी के 8 पसंदीदा शब्द!

International Youth Day 2021 युवा कल्चर का एक ज़रूरी पहलू युवाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द हैं। कई बार वे जिस तरह के शब्द का उपयोग करते हैं वे भले ही कितने भी अजीब होते हैं लेकिन सुनने में कूल लगते हैं..हैना?

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 11:05 AM (IST)
International Youth Day 2021: GOAT से लेकर LIT तक ये हैं जेन-ज़ी के 8 पसंदीदा शब्द!
GOAT से लेकर LIT तक जानें जेन-ज़ी के 8 पसंदीदा शब्द!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Youth Day 2021: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। आज का युवा 10 साल पहले के युवा से काफी अलग है। हर जेनरेशन एक अलग तरह के युवा का अनुभव करती है।

युवा कल्चर का एक ज़रूरी पहलू युवाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द हैं। कई बार वे जिस तरह के शब्द का उपयोग करते हैं, वे भले ही कितने भी अजीब होते हैं लेकिन सुनने में कूल लगते हैं..हैना?

आजकल का युवा हिन्दी से ज़्यादा अंग्रेज़ी भाषा को समझता है, उसके नए-नए शब्दों से वाकिफ है। ज़ाहिर है स्लैंग्ज़ भी अंग्रेज़ी भाषा की ही इस्तेमाल किए जाते हैं। वे अंग्रेज़ी के ऐसे कई शब्दों का उपयोग करते हैं, जो पुरानी जेनरेशन ने पहले कभी नहीं सुनें। नई जेनरेशन से बात करने के लिए आपको भी इन शब्दों के बारे में पता होना चाहिए।

आप चाहे पुरानी जेनरेशन के हों या फिर मिलेनियल, इस अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हम आपके लिए लाए हैं 8 ऐसे शब्द जिनका इस्तेमाल जेन-ज़ी करती है। आप चाहें जेन-ज़ी से न हों, लेकिन फिर भी इन शब्दों को सीख सकते हैं और नई जेनरेशन के सामने इनका उपयोग कर सकते हैं।

Salty: अगर कोई व्यक्ति ईर्ष्यालु या आक्रोशपूर्ण तरीके से बात करता है या व्यवहार करता है, तो उसे सॉल्टी कहा जाता है।

Vibe Check: वाइब चेक का मतलब सिर्फ एक व्यक्ति का आकलन करना है।

Basic: बेसिक शब्द का उपयोग उन लोगों के लिए किया जाता है, जो सिर्फ मुख्य धारा वाली चीज़ों में रुचि रखते हैं। यानी जो चीज़ें पहले से ही चलन में हैं और लोकप्रिय हैं।

Lit: इस शब्द को इस्तेमाल करते वक्त आमतौर इमोजी का उपयोग भी किया जाता है। 'लिट' का मतलब होता है कि कोई ऐसा या कुछ ऐसा जो कमाल का है।

Woke: इसका आमतौर पर मतलब किसी ऐसे व्यक्ति से होता है जो समाज में हो रहे अन्याय से अवगत होता है और इसकी परवाह करता है। हालांकि, इस शब्द का नकारात्मक अर्थ भी है, जिसका मतलब होता है कि कोई ऐसा व्यक्ति जो सिर्फ परवाह करने का दिखावा करता है।

Mood: जेन-ज़ी लोग ऐसा तब कहते हैं जब वे किसी चीज़ से संबंधित महसूस करते हैं। आमतौर पर इंटरनेट पर, और यह संगीत से लेकर तस्वीर या फिर मीम भी हो सकता है। इसकी मदद से वे यह बताते हैं कि उनका मूड उस वक्त कैसा है।

Flex: अगर कोई फ्लेक्स कर रहा है, तो इसका मतलब है कि वो दिखावा कर रहा है। ये उनका पैसा हो सकता है या आइने पर ली गई सेल्फी, जो वे जिम जाते वक्त लेते हैं।

G.O.A.T.: इसका मतलब होता है- ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ( Greatest Of All Time)।

chat bot
आपका साथी