International Day of Families 2021: आज है अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

साल 1980 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने परिवार के मुद्दों पर ध्यान दिया। इसके अंतर्गत परिवार के सर्वांगीण विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने पर जोर दिया। साल 1983 में आर्थिक और सामाजिक परिषदों के कहने पर परिवार के कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 03:01 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 03:01 PM (IST)
International Day of Families 2021: आज है अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को परिवार की समुचित विकास और भलाई के प्रति जागरूक करना है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Day of Families 2021: आज अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस है। यह हर साल 15 मई को दुनियाभर में मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1993 में मनाया गया था। जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने परिवार के महत्‍व को बढ़ाने और बनाए रखने के लिए 1993 में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की घोषणा की। उस समय से हर साल अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 15 मई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को परिवार की समुचित विकास और भलाई के प्रति जागरूक करना है। आजकल लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। परिवार में एकजुटता की कमी झलकती है। इसके चलते परिवार का विघटन होने लगा है। इस स्थिति में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का विशेष महत्व है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का इतिहास

जैसा कि हम सब जानते हैं कि परिवार समाज का आधार होता है। परिवार के बिना समाज की कल्पना करना असंभव है। इस मद्देनजर साल 1980 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने परिवार के मुद्दों पर ध्यान दिया गया। इसके अंतर्गत परिवार के सर्वांगीण विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने पर जोर दिया। इसके बाद साल 1983 में आर्थिक और सामाजिक परिषदों के कहने पर परिवार के कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। दो साल बाद विकास में परिवार की भागीदारी विषय पर चर्चा की गई। इसके बाद साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक प्रस्ताव पेश कर 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की घोषणा की गई।  

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का महत्व

आधुनिक समय में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का विशेष महत्व है। खासकर कोरोना काल में जब लोगों को परिवार की जरूरत है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का विशेष महत्व है। इस समय समस्त मानव समाज को एक परिवार की तरह कोरोना वायरस से मुकाबला कर इसे हराने की आवश्यकता है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र का यह प्रयास सराहनीय है। संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में परिवार के समुचित विकास हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी