इंटीरियर के इन आइडियाज़ को अपनाकर आप अपने घर को बना सकते हैं खूबसूरत और बिल्कुल अलग सा

घर नया हो या पुराने उसे अलग लुक देना इतना भी मुस्किल टास्क नहीं। इसके लिए बस आपके पास थोड़े नॉलेज और आइडियाज़ होने चाहिए। तो आज हम आपको यहां कुछ ऐसे भी शानदार आइडियाज शेयर करने वाले हैं।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 02:37 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 02:37 PM (IST)
इंटीरियर के इन आइडियाज़ को अपनाकर आप अपने घर को बना सकते हैं खूबसूरत और बिल्कुल अलग सा
ट्रॉपिकल इंटीरियर से सजा हुआ मॉर्डन हाउस (Pic credit- ez_leaf)

अपने खुद के घर को लेकर हर किसी एक्साइटेड होता है। लोकेशन से लेकर इंटीरियर तक के लिए लंबी-चौड़ी प्लॉनिंग कर रखी होती है लेकिन कई बार हमें ज्यादा ऑप्शन्स के बारे में पता नहीं होता जिसकी वजह से घर महंगी चीज़ों से सज तो जाता है लेकिन कुछ अलग नजर नहीं आता। तो आज हम आपको इंटीरियर के कुछ ऐसे आइडियाज़ शेयर करने वाले हैं जिससे बेशक आप घर को न सिर्फ खूबसूरत बल्कि एकदम अलग लुक दे सकते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Living Inspiration (@livinginspiring)

बोहेमियन

अलग-अलग जगह की कलाकृतियों और अनगिनत रंगों से भरा यह स्टाइल घर को अलग ही लुक देता है। इस लुक के लिए स्टेटमेंट वॉल को किसी एक रंग से रंगने के बजाय कई रंग और पैटर्न से आकर्षक लुक दे सकते हैं। इसके अलावा पुराने फर्नीचर पर नए फैब्रिक और टेक्सचर के कवर, लिविंग रूम में पैच वर्क और रग्ड टेक्सचर के इस्तेमाल से बोहो लुक तैयार किया जा सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Interior Design Ideas (@interiordesignideas)

ट्रॉपिकल 

पेड़-पौधों से प्रेम करने वालों के लिए यह बेहतरीन डिज़ाइन स्टाइल है। इसमें लकड़ी, जूट, रटन जैसे नैचुरल मटैरियल के फर्नीचर, ढेर सारे इंडोर प्लांट्स, फ्लोरल और लीफ प्रिंट वाले नैचुरल फैब्रिक्स को घर में प्रमुखता से जगह दी जाती है। वाइट और दूसरे न्यूट्रल कलर्स को ग्रीन के शेड्स के साथ कंबाइन करके सुंदर कलर स्कीम बनाई जा सकती है। पाम प्लांट्स और रस्सी के झूलों के प्रयोग से भी इस स्टाइल की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

एक्लेक्टिक 

इसमें अलग-अलग समय में लोकप्रिय टेक्सचर्स, ट्रेंडर्स और रंगों का सम्मिश्रण होता है। यह थीम खासतौर से उन लोगों के लिए है जो घूमने-फिरने के शौकीन हैं और अलग-अलग जगहों की खास और कीमती सजावटी वस्तुएं अपने घर में लगाना पसंद करते हैं। अगर आप इस स्टाइल को अपने घर में जगह दे रहे हैं तो अलग-अलग जगह के डिस्प्ले पीसेज़ का आकर्षण बढ़ाने के लिए स्पॉट लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी है पॉपुलर

ज़ेन

12वीं सदी में जापान में जन्मी यह थीम मिनिमलिस्टिक विचारधारा से प्रेरित है। इसके अंतर्गत घर में केवल जरूरत भर की चीज़ें होनी चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा के रास्ते में अवरोध उत्पन्न न हो। इस स्टाइल में प्राकृतिक एलिमेंट्स जैसे रोशनी और खुले स्पेस पर जोर होता है। न्यूट्रल कलर्स और लकड़ी, सीमेंट जैसे प्राकृतिक मटेरियल्स इस स्टाइल की पहचान हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Visual Currencies (@visualcurrencies)

ट्राइबल

एनिमल प्रिंट्स, ट्राइबल हैंगिंग मास्क, ट्राइबल लाइफ से प्रेरित स्टैच्यू, डार्क वुड या रस्टेड मेटल से बने आर्ट पीसेज़ के अलावा ब्लैक, ब्राउन, रेड क्रीम और बंर्ट ऑरेंज कलर को घर में जगह देकर परफेक्ट ट्राइबल लुक तैयार किया जा सकता है।

Lead Pic credit- ez_leaf/Instagram

chat bot
आपका साथी