Books To Read In Lockdown: लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो हिंदी और इंग्लिश की ये 9 किताबें जरूर पढ़ें

Books To Read In Lockdownअगर आप भी घर बैठे बोर हो रहे हैं तो आप इन बुक्स का सहारा ले सकते हैं। ये बुक्स आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 05:00 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 05:00 PM (IST)
Books To Read In Lockdown: लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो हिंदी और इंग्लिश की ये 9 किताबें जरूर पढ़ें
Books To Read In Lockdown: लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो हिंदी और इंग्लिश की ये 9 किताबें जरूर पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Books To Read In Lockdown: कोरोना वायरस महामारी की चपेट में पूरी दुनिया है। इसमें रोजाना बड़ी तेज़ी से वृद्धि हो रही है। जहां पहले चीन, इटली और स्पेन इसके केंद्र थे, वहीं अब अमेरिका और बाकी विकसित देश में भी यह वायरस बड़े पैमाने पर फैल चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपना पैर पसार रहा है। लोग अपने घरों में लॉकडाउन हैं। हालांकि, 24 घंटे घर पर समय बिताना आसान काम नहीं होता है। अगर आप भी घर बैठे बोर हो रहे हैं तो आप इन बुक्स का सहारा ले सकते हैं। ये बुक्स आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। आइए इन बुक्स के बारे में जानते हैं।

1. निर्मला

इसके लेखक कलम के जादूगर प्रेमचंद हैं। इसकी कहानी भारतीय नारी निर्मला पर आधारित है, जो चरित्र से बहुत निर्मल है, लेकिन समाज में उसे अपमानित होना पड़ता है। कहानी इतनी मार्मिक है कि दिल को छू जाती है। प्रेमचंद ने इस कहानी के जरिए समाज में व्याप्त शराब और दहेज़ प्रथा पर हमला करने की कोशिश की है। प्रेमचंद की लिखी निर्मला का प्रकाशन 1927 में हुआ था।

2. तमस

इसके लेखक भीष्म साहनी हैं। इस रचना के लिए साहनी को 1975 में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। यह स्टोरी आजादी से पूर्व समाज में फैली सांप्रदायिकता पर आधारित है। भीष्म साहनी की लिखी तमस का प्रकाशन 1973 में हुआ था।

3. मैला आंचल

इसके लेखक फणीश्वरनाथ 'रेणु' हैं। इसकी कहानी गांव के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है। जब कहानी का नायक डॉक्टर बनने के बाद अपने पेशे के लिए गांव को चुनता है। इसके बाद उसके साथ कई ऐसे वाकये होते हैं जो दिल को छू जाते हैं। मैला आंचल का प्रकाशन 1954  में हुआ था।

4. चंद्रकांता संतति

इसके लेखक साहित्यकार बाबू देवकीनंदन खत्री हैं। इसकी कहानी जादूगरी, रहस्यलोक पर आधारित है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसा कहा जाता है कि इसे पढ़ने के लिए गैर हिंदी लोगों ने भी हिंदी सीखी।

5. गुनाहों का देवता

इसके लेखक धर्मवीर भारती हैं। इसकी कहानी चन्दर, सुधा और पम्मी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें चंदर को सुधा से प्यार हो जाता है, लेकिन दोनों एक-दूसरे से इजहार नहीं कर पाते हैं। कहानी प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। गुनाहों के देवता का प्रकाशन 1959 में हुआ था।

6. Happy For No Reason

इसकी लेखिका मंदिरा बेदी हैं। इस बुक में बेदी ने खुशियां ढूंढने की कोशिश की है। जब उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलती है तो वह परिस्थिति से समझौता कर लेती हैं और फिर उन्हें ऐसा अहसास होता है कि वह सही दिशा में जा रही हैं। इस बुक में खुश रहने के लिए कोई विशेष प्रयोजन नहीं होना चाहिए, इस बारे में बताया गया है।

7. Life is What You Make it

इसकी लेखिका प्रीती शिनॉय हैं। यह बुक 90 की लव स्टोरी पर आधारित है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि अगर आप सच्चे दिल से आप किसी को चाहते हैं तो आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। आपको इसमें बॉलीवुड की डीडीएलजे वाली फीलिंग भी आ सकती है।

8. A Life Apart

इसके लेखक Neel Mukherjee हैं। बुक 20 साल के रित्विक पर आधारित है, जो अनाथालय में है, लेकिन किसी तरह वह अनाथालय से भागने में कामयाब हो जाता है। इसके बाद वह इंग्लैंड चला जाता है। जहां उसे एक नई दुनिया देखने को मिलती है।

9. Swami and Friends

इसके लेखक R. K. Narayan हैं। इस बुक में आजादी पूर्व भारत में ग्रामीण जीवन को दर्शाया गया है। पूरी बुक छोटे शहर मालगुड़ी पर आधारित है। आपको इसकी स्क्रिप्ट खूब पसंद आएगा। इसमें आजादी से पहले भारत का सही चित्रण किया है। इस बुक के जरिए आप 20 वीं शताब्दी के जीवन शैली से रूबरू हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी