Stains Remove From Plastic:प्लास्टिक के बर्तन से जिद्दी दाग हटाना चाहते हैं तो ये तरीका अपनाएं

Stains Remove From Plastic सोशल मीडिया पर प्लास्टिक के बर्तन से चिकनाई वाले दाग को 30-35 सेकेंड में साफ करने के गुण सीखें।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:19 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:37 PM (IST)
Stains Remove From Plastic:प्लास्टिक के बर्तन से जिद्दी दाग हटाना चाहते हैं तो ये तरीका अपनाएं
Stains Remove From Plastic:प्लास्टिक के बर्तन से जिद्दी दाग हटाना चाहते हैं तो ये तरीका अपनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बरतनों से जिद्दी चिकनाई को दूर करना कोई आसान काम नहीं है। महिलाएं घरों में बरतनों से चिकनाई दूर करने के लिए तरह-तरह के डिटर्जेंट से लेकर स्क्रब तक आजमा लेते हैं तब भी मनचाही सफाई नहीं मिलती। प्लास्टिक के बर्तन साफ करने के लिए और भी ज्यादा माथा पच्ची करना पड़ती है। प्लास्टिक हमारे इस्तेमाल की सबसे जरूरी चीज बन गया है, हमारे किचन में सैंकड़ों ऐसी वस्तुएं हैं जो प्लास्टिक से बनी होती हैं। प्लेट हो, बॉक्स हो, जार हो या मग हर कुछ प्लास्टिक का ही होता हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने ऑफिस में जो लंच बॉक्स ले जाते हैं, वह भी प्लास्टिक का ही होता है। लेकिन जब बात इस बॉक्स को साफ करने की आती है तो यह बहुत ही पेचिदा काम लगने लगता है। इसे साफ करने के लिए हमें स्क्रब से बार बार धोना पड़ता है जिससे हमारे हाथ भी खराब हो जाते है। महिलाओं की इस समस्या का हल आज कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर प्लास्टिक के बर्तन से चिकनाई वाले दाग को 30-35 सेकेंड में साफ करने के गुण सिखाए जा रहे है।

ऐसे करें साफ

दरअसल अमेरिका की ऐडी केंपलर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ट्रिक पोस्ट किया है जो काफी पॉपुलर हो चुका है। उन्होंने इस वीडियो में प्लास्टिक के बर्तन से चिकनाई वाले जिद्दी दाग को हटाने का ट्रिक बताया है। उन्होंने बताया है कि इसके लिए ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं है। आपके घर में जो चीजें मौजूद हैं उन्ही से साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले बर्तन साफ करने वाला लिक्विड लंच बॉक्स में डाले। इसके बाद इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डाले। इसके बाद पेपर टॉवेल का टुकड़ा फाड़ लें और इस बॉक्स के अंदर डाल दें। फिर ढक्कन बंद कर दें। इसके बाद 30 से 35 सेकेंड तक इसे हिलाएं। फिर इसे पानी में धो डालें। आपका लंच बॉक्स पहले से भी बेहतर तरीके से साफ हो जाएगा और इसमें आपको हाथ से स्क्रब घिसने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने इस वीडियो में इसका तरीका बताते हुए कहा है कि मैं कभी भी सोशल मीडिया का यूज इस तरह नहीं किया है लेकिन मैं चाहती थी कि इस नियम को सबको बताऊं।

                        Written By Shahina Noor

chat bot
आपका साथी