Hindi Diwas 2021: अज़ब गज़ब है ये हिंदी, पुर्तगाली, डच, फ्रेंच, चीनी शब्दों को भी प्यार से अपनाया!

Hindi Diwas 2021 आज देश में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। यह हर साल 14 सितंबर को ही मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन साल 1949 में हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:13 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:13 AM (IST)
Hindi Diwas 2021: अज़ब गज़ब है ये हिंदी, पुर्तगाली, डच, फ्रेंच, चीनी शब्दों को भी प्यार से अपनाया!
अज़ब गज़ब है ये हिंदी, पुर्तगाली, डच, फ्रेंच, चीनी शब्दों को भी प्यार से अपनाया!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas 2021: अचार, कैंची, चिड़िया जैसे हज़ारों शब्द हैं, जिनका उपयोग हम रोज़ करते हैं, लेकिन ये असल में आए कहां से यह कम ही लोग जानते हैं। आज हिन्दी भाषा में ऐसे कई विदेशी शब्द जिनका बखूबी इस्तेमाल किया जाता है। हिन्दी के मुश्किल शब्द जिनका उच्चारण कठिन है और याद रखना भी, वहीं अन्य दूसरी भाषाओं यही शब्द आसान हैं। जिनके इस्तेमाल से हमें सहूलियत होती है, इसलिए इन्हें अपना लिया गया है।

आज देश में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। यह हर साल 14 सितंबर को ही मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन साल 1949 में हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। संविधान सभा ने हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद इस ऐतिहासिक दिन को याद रखने के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

आज इस मौके पर हम बता रहे हैं ऐसे शब्दों के बारे में जिन्हें हिन्दी भाषा में रोज़ाना इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर आप अंग्रेज़ी, उर्दू के शब्दों को तो जानते ही होंगे, लेकिन ऐसी कई और भाषाएं हैं, जिनके शब्दों का हम बखूबी इस्तेमाल करते हैं।

विदेशी भाषा के शब्द जो हिन्दी में हैं शामिल

पुर्तगाली- अचार, चाभी, संतरा, साबुन, पपीता, ऑलपिन, बाल्टी, गमला, बस्ता, मेज, बटन, कारतूस, तिजोरी, तौलिया, फीता, तंबाकू, कॉफी।

तुर्की- बेग़म, खंजर, कैंची, चाकू, तोप, बारूद, लाश, दारोगा, बहादुर, चम्मच, उर्दू, तमाशा, चुगली, कालीन, चेचक।

फ्रेंच- काजू, कारतूस, मेयर, कूपन, मेन्यू, सूप, सुइट (suite), होटल, ब्लॉग, मेयर, अंगरेज़, रेस्तरां।

डच - ड्रिल, तुरूप, बम, चिड़िया।

यूनानी - एकेडमी, एटलस, बाइबिल, टेलिफोन।

रूसी - बुज़ुर्ग।

जापानी - रिक्शा।

अरबी- औरत, अदालत, कानून, कुर्सी, लिफाफा, इज़्ज़त, इलाज, औलाद, हिम्मत, कब्ज़ा, दुनिया, बहस, कमाल, तहसील, आज़ाद,तराज़ू, ज़िला, मुस्लमान, हलुआ, वकील।

फारसी- आदमी, तनख्वाह, चश्मा, बीमार, ज़मीन, दवा, ख़ून, गुब्बारा और तो और हिंदी शब्द भी फारसी का है।

अंग्रेज़ी - टाई, स्टेशन, माइक, डाइट, ट्रांसपैरेंट, फ्रेंड, रिलेशनशिप, ब्यूटीफुल, क्यूट जैसे शब्द हम आम बोलचाल की भाषा में खूब प्रयोग करते हैं।

chat bot
आपका साथी