World Hindi Day 2021: अपने प्रियजनों को इन मैसेज के जरिए दें विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

World Hindi Day 2021 इसे सबसे पहली बार 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था। जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सन 2006 में हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की। तभी से यह हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 08:02 AM (IST)
World Hindi Day 2021: अपने प्रियजनों को इन मैसेज के जरिए दें विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विश्व हिन्दी दिवस के जरिए पूरे विश्व को एकसूत्र में बांधने की कोशिश की जाती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Hindi Day 2021: आज विश्व हिन्दी दिवस है। 10 जनवरी, 2006 को इसे सबसे पहली बार मनाया गया था। जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सन 2006 में हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की। तभी से यह हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी को जन-जन तक पहुंचाना है और अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाना है। भारत में हिदीं दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में हिन्दी भाषा का इतिहास इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के इंडो-आर्यन शाखा से संबद्ध रखता है। विश्व हिन्दी दिवस के जरिए पूरे विश्व को एकसूत्र में बांधने की कोशिश की जाती है। इस दिन दुनियाभर में कई हिंदी विषय पर कविता और निबंध प्रतियोगिताएं समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को फोनकर सोशल मीडिया का सहारा लेकर विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर अपने प्रियजनों को इन कविताओं और शायरियों के जरिए विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1.

संस्कृत की एक लाड़ली बेटी है ये हिन्दी

बहनों को साथ लेकर चलती है ये हिन्दी

सुंदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है

ओजस्विनी है और अनूठी है ये हिन्दी

2.

हर कण में बसी है हिन्दी,

मेरी मां की बोली भी बसी है इसमें,

मेरा मान है हिंदी,

मेरी शान है हिन्दी।

3.

हिंदी दिवस पर्व है,

इस पर हमें गर्व है,

सम्मानित हमारी राष्ट्रभाषा,

हम सबकी है यही अभिलाषा।

4.

विश्व हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,

लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,

हम सब का अभिमान है हिंदी,

भारत देश की शान है हिंदी।

5.

जन-जन की परिभाषा है हिंदी

उनमुक्त राष्ट्र की आशा है हिंदी

जिसने पूरे देश को जोड़े रखा है

वो मजबूत धागा है हिंदी...

जन-जन की अभिलाषा है हिंदी

भारत देश की राष्ट्रभाषा है हिंदी

जिसने काल को जीत लिया है

ऐसी कालजयी भाषा है हिंदी…

6.

तुलसी की रामायण है हिंदी

कबीर का गायन है हिंदी

सरल शब्दों में कहा जाए

तो जीवन की परिभाषा है हिंदी…

7.

हिंदी शुभ वरदान है।

हिन्दी पढ़ें, हिन्दी पढ़ाएं

मातृभाषा की सेवा कर

देश को महान बनाएं।

8.

हिन्दी को आगे बढ़ाना है

उन्नति की राह ले जाना है

केवल एक दिन ही नहीं हमने

नित हिन्दी दिवस मनाना है

9.

निज भाषा उन्नति अहै,

सब उन्नति को मूल,

बिन निज भाषा-ज्ञान के,

मिटत न हिय को सूल।

10.

हिंदी हमारी आन है

हिंदी हमारी शान है,

हिंदी शुभ वरदान है,

हिंदी हमारी वर्तनी

हिंदी हमारा व्याकरण,

हिंदी हमारी संस्कृति

हिंदी हमारा आचरण,

हिंदी हमारी वेदना

हिंदी हमारा गान है,

हिंदी हमारी आत्मा

भावना का साज़ है,

हिंदी हमारी अस्मिता

हिंदी हमारा मान है।

हिंदी निराला, प्रेमचंद की लेखनी

हिंदी में तुलसी, सूर, मीरा जायसी की तान है

जब तक गगन में सूरज-चांद रहे,

तब तक वतन की राष्ट्रभाषा हिंदी रहे,

हिंदी हमारी आन है

हिंदी हमारी शान है,

chat bot
आपका साथी