Hindi Diwas 2021: हिन्दी दिवस पर स्कूल प्रतियोगिता में काम आएंगे ये 4 ड्रॉइंग आइडियाज़

Hindi Diwas 2021 आज़ादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इसके बाद से ही हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाने लगा।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:19 AM (IST)
Hindi Diwas 2021: हिन्दी दिवस पर स्कूल प्रतियोगिता में काम आएंगे ये 4 ड्रॉइंग आइडियाज़
हिन्दी दिवस पर स्कूल प्रतियोगिता में काम आएंगे ये 4 ड्रॉइंग आइडियाज़

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas 2021: भारत में अंग्रेज़ी भाषा का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। दरअसल, अंग्रेज़ी भाषा में देश और विदेश दोनों में अवसर ज़्यादा होते हैं, यही वजह है कि इस भाषा के पीछे लोग भाग रहे हैं। ऐसे में हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी की अनदेखी हो रही है और इसी चलन को रोकने के लिए हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। आज़ादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इसके बाद से ही हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाने लगा। ये जानना ज़रूरी है कि आखिर हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है।

हिन्दी दिवस का इतिहास

साल 1947 में अंग्रेज़ों की हुकूमत से आज़ाद हुए नए-नए देश भारत के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था। सवाल यह था कि भारत की राष्ट्रभाषा आखिर किसे माना जाए। ये सवाल बेहद महत्वपूर्ण था, इसलिए काफी विचार करने के बाद हिन्दी और अंग्रेज़ी को नए राष्ट्र की भाषा के रूप में चुना गया। संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था।

हिन्दी दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन देश के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य साहित्यिक संस्थाओं में हिंदी दिवस पर सम्मेलन, गोष्ठियां, परिचर्चा आदि आयोजित किए जाते हैं। कई गणमान्य नागरिक हिन्दी दिवस पर अपने विचार रखते हैं। Hindi Diwas 2021 पर इस बार अगर आप चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं और आइडियाज़ की तलाश है, तो नीचे दिए गए कुछ सैम्पल्स आपके काम आ सकते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Saba Ansari (@crafts.a2z)

 

View this post on Instagram

A post shared by Prachi Dubey (@prachidubey675)

 

View this post on Instagram

A post shared by мαиιѕнкα кσтнιуαℓ (@art_with_manishka)

 

View this post on Instagram

A post shared by Arty & Crafty (@arty_crafty_yt)

ये ड्रॉइंग आइडियाज़ बेहद आसान हैं और दिलचस्प भी। हमें उम्मीद है कि आपको पसंद आए होंगे।

chat bot
आपका साथी