Happy Rashtriya Ekta Diwas 2020: इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

Happy Rashtriya Ekta Diwas 2020 आजादी पश्चात देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने में लौह पुरुष की अहम भूमिका रही। उनके साहसिक कदम के चलते आज भारत का तिरंगा कश्मीर से कन्याकुमारी त्रिपुरा से गोवा तट तक लहराता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:49 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:49 AM (IST)
Happy Rashtriya Ekta Diwas 2020: इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं
यह पावन पर्व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाई जाती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Rashtriya Ekta Diwas 2020: आज राष्ट्रीय एकता दिवस है। हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह पावन पर्व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाई जाती है, जिन्हें पूरी दुनिया 'लौह पुरुष' के नाम से जानती है। आजादी पश्चात देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने में लौह पुरुष की अहम भूमिका रही। उनके साहसिक कदम के चलते आज भारत का तिरंगा कश्मीर से कन्याकुमारी, त्रिपुरा से गोवा तट तक लहराता है। उनके अथक प्रयासों के चलते भारत पुनः एक बार सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Tributes to the great Sardar Patel on his Jayanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2020

आज इस पावन मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाइयां दी हैं। इस मौके पर उन्होनें कहा "राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।" आज का दिन बेहद स्वर्णिम दिन है। साथ ही आज वाल्मीकि जयंती भी है। इस दिन लोग एक दूसरे को फोनकर और संदेश भेजकर राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप इन संदेशों को भेज सकते हैं-

1.

राष्ट्रीय एकता का बहुत बड़ा है प्रभाव,

इससे उत्पन्न होता देश में सदभाव।

2.

एकता ही देश की तकदीर है,

जिसमे एकता नहीं वो देश फकीर है।

3.

ना ही वो हिन्दू लिखेगा ,ना मुसलमान लिखेगा,

हमेशा एकता का गीत हर जवान लिखेगा।

4.

हमारी एकता हमारी पहचान है,

तभी तो हमारा देश महान है।

5.

हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं।

मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं।

6.

देश तभी बनेगा महान,

जब एकता बनेगी हमारी पहचान।

7.

दिलों में हुब्ब-ए-वतन है अगर तो एक रहो,

निखारना ये चमन है अगर तो एक रहो।

8.

एकता में बहुत बल है,

यह राष्ट्र की हर समस्या का हल है।

9.

सच्चे मायनों में तभी होगी देशभक्ति,

जब एक होकर हम दिखायें एकता की शक्ति।

10.

राष्ट्रीय एकता में बल है अपार,

चलो हाथ मिलाये बाटे प्यार।

chat bot
आपका साथी