Happy MahaShivratri 2019 wishes,Images: बेहद पावन है ये पर्व अपने प्रियजनों को भेजें ये खास बधाई संदेश

Happy Shivratri 2019 wishes photos शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर जाने और पूजा करने के साथ ही आप प्रियजनों को इन मैसेज द्वारा भी शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 12:58 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 04:27 PM (IST)
Happy MahaShivratri 2019 wishes,Images: बेहद पावन है ये पर्व अपने प्रियजनों को भेजें ये खास बधाई संदेश
Happy MahaShivratri 2019 wishes,Images: बेहद पावन है ये पर्व अपने प्रियजनों को भेजें ये खास बधाई संदेश

Happy Mahashivratri 2019: आज 4 मार्च सोमवार को महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, ये अत्यंत शुभ संयोग है। इस दिन बहुत से लोग भगवान शिव की पूजा आैर व्रत करते हैं। इस अवसर पर लोग कुंभ 2019 का अंतिम स्नान भी करेंगे। एेसे में इस महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को विश करना तो बनता ही है। तो इस पावन अवसर पर कुछ इस अंदाज में दें सभी अपनों को हार्दिक शुभकामनाएं नीचे दिए मैसेज के द्वारा, ताकि भगवान शिव की कृपा दृष्टि सब पर बनी रहे।

1. शिव की भक्ति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता है
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है
जय भोलेनाथ

हैप्पी महाशिवरात्रि

2. आज है महाशिवरात्रि
करियए भोले भंडारी का जाप
उनके जाप से धुलते हैं सारे पाप
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Shivratri Images

3. भोले की महिमा है अपरम्पार
करते हैं अपने भक्तों का उद्धार
शिव की दया आप पर बनी रहे
और आपके जीवन में खुशियां भरी रहें
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

4. सारा जग है प्रभु तेरी शरण में,
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में,
हम बनें भोले की चरणों की धूल,
आओ शिव जी पर चढ़ायें श्रद्धा के फूल

Maha Shivratri Images

5. शिव की शक्ति से, शिव की भक्ति से
खुशियों की बहार मिले, महादेव की कृपा से
आप सब दोस्तों को जिंदगी में प्यार मिले।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुभ कामनाएं!

6. पी के भांग ज़मा लो रंग
ज़िन्दगी बीते खुशियों के संग
लेकर नाम शिव भोले का
दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग।
आपके सभी परिजनों को शुभ महाशिवरात्रि।

 

Happy Maha Shivratri Images

7. भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको
उनकी दुआ का प्रसाद मिले आपको
आप करें अपनी ज़िन्दगी में इतनी तरक्की
हर किसी का प्यार मिले आपको
जय भोले शिवशंकर बाबा की जय

8. भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
ॐ नमः शिवाय।। हैप्पी महाशिवरात्रि

Happy Maha Shivratri Images

9. मस्तक सोहे ‪चन्द्रमा‬,
गंग ‪जटा‬ के बीच ‪श्रद्धा‬ से ‪शिवलिंग‬ को,
निर्मल जल मन से सीच !! ‪
नीलकंठ‬ ‪‎महादेव‬ की जय

10. शिव भी वही है शंकर भी वही
है भोले नाथ भी वही
हर जगह बसता वही
है वही भूतनाथ
वैरी हैप्पी शिवरात्रि  
 

होगा लाभ
इन महाशिवरात्रि शुभकामनाआें से आपको सामाजिक आैर धार्मिक दोनों स्तर पर लाभ होगा। आप जब अपनों को बधार्इ देंगे तो उनके मन में आप के लिए कोमलता के भाव आयेंगे आैर साथ आप भी बार बार शिव नाम का उच्चारण करेंगे तो भावनाआें में पवित्रता आयेगी आैर र्इश्वर का आर्शिवाद प्राप्त होगा।

chat bot
आपका साथी