Happy Lohri 2021: प्रियजनों को वॉट्सएप और फेसबुक पर दें लोहड़ी की शुभकामनाएं इन मैसेज के साथ

Happy Lohri 2021 लोहड़ी का त्योहार भारत के उत्तरी क्षेत्र में हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन भी तिल-गुड़ खाने और बांटने का महत्व है। पंजाब के कई इलाकों में लोहड़ी को लोही या लोई भी कहा जाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 09:02 AM (IST)
Happy Lohri 2021: प्रियजनों को वॉट्सएप और फेसबुक पर दें लोहड़ी की शुभकामनाएं इन मैसेज के साथ
इन खूबसूरत संदेशों के साथ दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें लोहड़ी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Lohri 2021: उत्तर भारत में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। खासतौर, पर पंजाबियों के लिए लोहड़ी उत्सव खास महत्व रखता है। लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था। यह शब्द तिल और रोड़ी (गुड़ की रोड़ी) शब्दों को मिलाकर बना है, जो समय के साथ अब लोहड़ी के नाम से जाना जाता है। लोहड़ी का त्योहार भारत के उत्तरी क्षेत्र में हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन भी तिल-गुड़ खाने और बांटने का महत्व है। पंजाब के कई इलाकों में लोहड़ी को लोही या लोई भी कहा जाता है।

लोहड़ी को विशेष रूप से पंजाब और हरयाणा में मनाया जाता है। लोहड़ी शब्द इसकी पूजा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से मिलकर बना है। इसमें ल (लकड़ी) +ओह (गोहा = सूखे उपले) +ड़ी (रेवड़ी) = 'लोहड़ी' के प्रतीक हैं। साल की सभी ऋतुओं पतझड़, सावन और बसंत में कई तरह के छोटे-बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक प्रमुख त्योहार लोहड़ी भी है। इसके अगले दिन माघ महीने की संक्रांति को माघी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश भेज लोहड़ी की बधाई भी देते हैं। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों को व्हाट्सएप, फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से इन खूबसूरत वॉलपेपर के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

सर्दी की थर्राहट में

मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ

लोहड़ी मुबारक हो आपको

दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ

हैप्पी लोहड़ी 2021

जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो

वैसे-वैसे हमारे दुखों का अंत हो

लोहड़ी का प्रकाश

आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे

Happy Lohri 2021

ऐसे मनाई जाती है लोहड़ी

लोहड़ी का त्योहार मकर संक्राति के एक दिन पहले मनाया जाता है। भारत के पंजाब और हरियाणा के आसपास और जम्मू कश्मीर के हिस्सों में इस त्योहार को बड़े ही ज़ोरो शोर से मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन लकड़ियों और उपलों से आग जलाकर उस आग के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। साथ ही नई फसल को काटकर उसका भोग सबसे पहले आग में डालते हैं और ऐसा मानते हैं कि यह भगवान को भोग लग रहा है। लोहड़ी के खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। 

हम आप के दिल में रहते हैं

इसलिए हर गम सहते हैं

कोई हम से पहले न कह दे आपको

इसलिए एक दिन पहले ही आपको

हैप्पी लोहड़ी कहते हैं

Happy Lohri 2021

फेर से लौट आया भंगड़ा डालने दा दिन

जब आग दे कोल सारे आके मनावंगे लोहड़ी

विशिंग यू एंड योर फॅमिली अ वैरी हैप्पी लोहड़ी

Happy Lohri 2021

Happy Lohri 2021: जानें लोहड़ी पर आग जलाने के पीछे की वजह और पर्व से जुड़ी कुछ खास बातें 

वैसाखी त्योहार की तरह लोहड़ी का सबंध भी पंजाब के गांव, फसल और मौसम से है। इस दिन से मूली और गन्ने की फसल बोई जाती है। इससे पहले रबी की फसल काटकर घर में रख ली जाती है। खेतों में सरसों के फूल लहराते दिखाई देते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति के दिन या आसपास कई त्योहार मनाएं जाते हैं, जो कि मकर संक्रांति के ही दूसरे रूप हैं। जैसे दक्षिण भारत में पोंगल, असम में बिहू और ऐसे ही पंजाब में लोहड़ी मनाई जाती है। 

पॉपकॉर्न की खूशबू, मूंगफली रेवड़ी की बहार

लोहड़ी का त्योहार और अपनों का प्यार

थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार

आपको मुबारक हो, लोहड़ी का त्योहार

Happy Lohri 2021

लोहड़ी की आग में 

दहन हो सारे गम

खुशियां आएं आप के जीवन में हरदम

Happy Lohri 2021

हालांकि, पिछले एक साल से चल रही कोरोना वायरस महामारी के कहर के चलते, इस बार लोग पहले की तरह धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार नहीं मना पाएंगे। खासतौर पर अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं, तो घर पर ही रहें। वहीं, अगर आप स्वस्थ हैं और ज़्यादा लोग इकट्ठा न हों, साथ ही शारीरिक दूरी का ख़्याल रखा जाए, तो इसे मनाया जा सकता है। आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं।

chat bot
आपका साथी