Happy Guru Purnima 2020 Wishes: इन मैसेज के जरिए करें अपने गुरुओं का धन्यवाद

Happy Guru Purnima 2020 Wishes Images जीवन में आगे बढ़ने और अच्छे-बुरे का ज्ञान देने में गुरूओं की भूमिका से हम सब वाकिफ हैं तो यही दिन है जब हम उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करें

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:22 AM (IST)
Happy Guru Purnima 2020 Wishes: इन मैसेज के जरिए करें अपने गुरुओं का धन्यवाद
Happy Guru Purnima 2020 Wishes: इन मैसेज के जरिए करें अपने गुरुओं का धन्यवाद

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Guru Purnima 2020 Wishes: आज गुरु पूर्णिमा है। यह दिन हर एक व्यक्ति के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सभी लोग अपने आदर्श गुरु की पूजा और सेवा करते हैं। उन्हें स्मरण और दंडवत प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बाल्य काल में शिशु का गुरु माता पिता होते हैं। इसके उपरांत विद्या और समाजिक ज्ञान गुरु देते हैं। जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस दिन लोग अपने गुरुओं और परिजनों को शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने गुरु को गुरु पूर्णिमा के दिन शुभकामनाएं देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो निम्न श्लोक, दोहे, और कोट्स को भेज सकते हैं-

Guru Purnima Wishes in Hindi

1.गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। 

गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

2. गुमनामी के अंधेरे में था पहचान बना दिया,

दुनिया के गम से मुझे अंजान बना दिया,

ऐसी कृपा हुई गुरु ने मुझे अच्छा इन्सान बना दिया!

शुभ गुरु पूर्णिमा

 

3. धरती कहती, अंबर कहते, बस यही तराना, 

गुरु आप ही वो पावन नूर हैं जिनसे रौशन हुआ जमाना।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

4. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते,

कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते।

हैप्पी गुरु पूर्णिमा

5. करता करे न कर सके गुरु करे सो होए,

तीन लोक नो खंड में गुरु से बड़ा ना कोई!

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. बिन गुरु नहीं होता जीवन साकार,

सर पर होता जब गुरु का हाथ!

तभी बनता जीवन का सही आकर,

गुरु ही सफल जीवन का आधार!! 

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. जिसके प्रति मन में सम्मान होता है

जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है,

जन्म देता है कई महान शख्सियतों को, 

वो गुरु तो सबसे महान होता है।

Happy Guru Purnima

8. गुरु जी आपकी कृपा से हुआ हमारा उद्धार,

हम बने जो आज है ये है आपका उपकार,

बनाये रखना अपना आशीर्वाद हम पर

बनाये रखना अपना प्यार।

Happy Guru Purnima

9. हीरे की तरह तराशा गुरु ने

जीवन को आसान बनाया गुरु ने

अंदर विश्वास जगाकर तुम भी

अपने आप को धनवान करो

गुरु पूर्णिमा की बधाई!

10. हमने जो रंग गुरु भक्ति का लगाया, आप उसे छूटने न देना।

गुरुदेव आपकी याद का दामन, आप कभी छूटने न देना।

हमारी हर सांस में आप और आपका ही नाम रहे।

हमारी प्रीति की यह डोरी,आप कभी टूटने न देना॥

गुरु पूर्णिमा की बधाई!

11.शिल्पी छैनी से करे, सपनों को साकार!

अनगढ़ पत्थर से रचे, मनचाहा आकार!!

माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार!

श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाय संस्कार!!

chat bot
आपका साथी