Happy Friendship Day 2020 Date: जानें, भारत में किस दिन मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे और क्या है इसका इतिहास

Happy Friendship Day 2020 Date भारत में इसे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 07:00 AM (IST)
Happy Friendship Day 2020 Date: जानें, भारत में किस दिन मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे और क्या है इसका इतिहास
Happy Friendship Day 2020 Date: जानें, भारत में किस दिन मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे और क्या है इसका इतिहास

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Friendship Day 2020 Date: हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। हालांकि, फ्रेंडशिप डे को लेकर जानकारों में मतभेद हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि इसकी शुरुआत पैराग्वे से हुई।

जबकि कुछ जानकारों का कहना है कि इसे सबसे पहले 1930 में मनाया गया था। इस तरह विश्व के कई देशों में फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को मनाया जाता है। जबकि भारत में इसे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों को गिफ्ट देकर, उनके साथ समय बिताकर मित्रता का भाव और स्नेह प्रकट करते हैं। आइए, फ्रेंडशिप डे के बारे में विस्तार से जानते हैं-

फ्रेंडशिप डे का इतिहास

पहली बार मित्र के प्रति आभार और स्नेह प्रकट करने की भावना जॉयस हॉल को आई। जब जॉयस ने सन 1930 में हॉलमार्क कार्ड्स के जरिए फ्रेंडशिप डे की शुरुआत की। जबकि पैराग्वे में  20 जुलाई,  1958 को Dr. Ramon Artemio Bracho  ने अपने दोस्तों के साथ रात्रि भोजन के समय फ्रेंडशिप डे मनाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे उनके दोस्तों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद 30 जुलाई, 1958 को पहली बार फ्रेंडशिप डे मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की घोषणा की है।

भारत में फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है

विश्व के कई देशों में 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस दिवस मनाया जाता है, लेकिन भारत और आस-पास के देशों में मित्रता दिवस अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस तरह भारत सहित दक्षिण एशिया के देशों में 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल लोग अपने घर से ही मित्रता दिवस मनाएंगे।  इसके लिए लोग दोस्तों और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल या सोशल मीडिया स्काइप, गूगल या वॉट्सएप का के ज़रिए विश दे सकते हैं।

chat bot
आपका साथी