Govardhan Puja 2019 Wishes And Messages: इन संदेशों से करें अपने परिवार और दोस्तों को विश

Govardhan Puja 2019 Wishes And Messages दिवाली के ठीक अगले दिन यानी आज गोवर्धन और अन्नकूट पूजा की जाएगी। इस दिन शाम के समय खास पूजा का आयोजन किया जाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 08:42 AM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 08:42 AM (IST)
Govardhan Puja 2019 Wishes And Messages: इन संदेशों से करें अपने परिवार और दोस्तों को विश
Govardhan Puja 2019 Wishes And Messages: इन संदेशों से करें अपने परिवार और दोस्तों को विश

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Govardhan Puja 2019 Wishes And Messages: जैसा कि आप जानते हैं कि दिवाली का त्योहार पांच दिन मनाया जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस और छोटी दिवाली मनती है तो वहीं, दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और आखिरी दिन भाईदूज मनाया जाता है। दिवाली के ठीक अगले दिन यानी आज गोवर्धन और अन्नकूट पूजा की जाएगी। इस दिन शाम के समय खास पूजा का आयोजन किया जाता है। कई लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। अन्नकूट शब्द का अर्थ होता है अन्न का समूह। विभिन्न प्रकार के अन्न को समर्पित और वितरित करने के कारण ही इस उत्सव या पर्व का नाम अन्नकूट पड़ा है। इस दिन अनेक प्रकार के पकवान, मिठाई से भगवान को भोग लगाया जाता है।

क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा

अन्नकूट या गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारम्भ हुई है। इसमें हिन्दू धर्मावलंबी घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ जी की अल्पना बनाकर उनका पूजन करते हैं। उसके बाद गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। इस दिन मंदिरों में अन्नकूट किया जाता है।

गोवर्धन पूजा करने के पीछे धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण इंद्र का अभिमान चूर करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की इंद्र से रक्षा की थी। माना जाता है कि इसके बाद भगवान कृष्ण ने स्वंय कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन 56 भोग बनाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का आदेश दिया दिया था। तभी से गोवर्धन पूजा की प्रथा आज भी कायम है और हर साल गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन खासतौर पर अन्नकूट बनाकर गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन धन दौलत, गाड़ी, अच्छे मकान के लिए कृष्ण जी और मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है, ताकि नौकरी या व्यापार में खूब तरक्की मिल सके।

इस खास मौके पर आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ऐसे कुछ मैसेज भेज शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

गोवर्धन पूजा के इस पावन अवर पर

आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं

हैप्पी गोवर्धन पूजा

मुरली मनोहर

ब्रज की धरोहर

वो नंदलाला गोपाला

सब मिलकर मचाये धूम

कि कृष्ण है आने वाला

हैप्पी गोवर्धन पूजा 2019

बंसी की धुन पर सबके दु:ख वो हरता है

आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

हर खुशी आपके द्वार आए

जो आप मांगे उससे अधिक पाएं

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं

और ये त्यौहार खुशी से मनाएं

गोवर्धन पूजा 2019 की शुभकामना!

chat bot
आपका साथी