Good Friday 2021 Essays Ideas: गुड फ्राइडे पर निबंध के लिए 5 बेस्ट टॉपिक्स!

Good Friday 2021 Essays Ideas इस दिन एक दूसरे को बधाई या शुभकामनाएं नहीं देते बल्कि शोक मनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन ईसा मसीह को क्रोस पर कीलों से टांगकर सूली पर लटकाया गया था। अब आप सोचेंगे कि इस दिन को फिर गुड क्यों कहा जाता है?

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 03:20 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 03:20 PM (IST)
Good Friday 2021 Essays Ideas: गुड फ्राइडे पर निबंध के लिए 5 बेस्ट टॉपिक्स!
गुड फ्राइडे पर निबंध के लिए 5 बेस्ट टॉपिक्स!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Good Friday 2021 Essays Ideas: गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का बेहद प्रमुख त्योहार है। इस साल गुड फ्राइडे 02 अप्रैल को मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे को 'होली फ्राइडे' या 'ग्रेट फ्राइडे' के नाम से भी जाना जाता है। यानी अलग-अलग देशों में इस त्योहार को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को बधाई या शुभकामनाएं नहीं देते, बल्कि शोक मनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन ईसा मसीह को क्रोस पर कीलों से टांगकर सूली पर लटकाया गया था। अब आप सोचेंगे कि इस दिन को फिर 'गुड' क्यों कहा जाता है?  

तो आइए जानें इसका इतिहास  

गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का मशहूर त्योहार है। इसे ईस्टर संडे से पहले 20 मार्च और 23 अप्रैल के बीच शुक्रवार को ही मनाया जाता है। इसे गुड फ्राइडे के अलावा ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। ईसाई समुदाय ईसा मसीह को मानते हैं और इस दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। यानी गुड फ्राइडे खुशी का त्योहार नहीं है। लेकिन ईसा मसीह को सूली चढ़ाने के तीन बाद ही वे फिर ज़िंदा हो उठे थे, जिसकी ख़ुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है। असल में, ईसाई समुदाय में यह मान्‍यता है कि ईसा मसीह ने अपने समुदाय की भलाई के लिए अपनी जान दे दी थी, इसलिए इस दिन को 'गुड' यानी अच्छा कहकर संबोधित किया जाता है। क्योंकि यह दिन शुक्रवार को आता है इसलिए इसे 'गुड फ्राइडे' कहा जाता है। इस दिन को उनकी कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं।

गुड फ्राइडे का महत्व

ईसाई धर्म के अनुसार ईसा मसीह भगवान के बेटे हैं। उन्‍हें अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए मौत की सज़ा दी गई। उन पर कई तरह से सितम किए गए, लेकिन फिर भी यीशू उनके लिए प्रार्थना करते रहे कि 'हे ईश्‍वर! इन्‍हें माफ करना क्‍योंकि ये नहीं जानते कि ये क्‍या कर रहे हैं।' जिस दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था, उस दिन फ्राइडे यानी कि शुक्रवार था। तब से उस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाने लगा। 

गुड फ्राइडे पर निबंध के विषय

- शोक दिवस है 'गुड फ्राइडे', फिर क्यों कहा जाता है 'गुड'?

- गुड फ्राइडे के दिन ईसाई समुदाय क्या करता है?

- गुड फ्राइडे का महत्व क्या है?

- गुड के बारे में 10 अहम बातें

- ईसा मसीह को सूली पर क्यों चढ़ाया गया था?

chat bot
आपका साथी