Friendship Day 2021: कोरोना काल में इन 5 तरीकों से अपने दोस्तों के साथ मनाएं फ्रेंडशिप डे!

Friendship Day 2021 भारत में इस साल फ्रेंडशिप डे एक अगस्त हो मनाया जाएगा लेकिन हम सभी का दोस्तों से मिलना थोड़ा मुश्किल है। हम में से ज़्यादातर लोगों ने अपने दोस्तों को कई महीनों या सालों से नहीं देखा है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:55 AM (IST)
Friendship Day 2021: कोरोना काल में इन 5 तरीकों से अपने दोस्तों के साथ मनाएं फ्रेंडशिप डे!
कोरोना काल में इन 5 तरीकों से अपने दोस्तों के साथ मनाएं फ्रेंडशिप डे!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Friendship Day 2021: कोरोना वायरस महामारी को डेढ़ साल से ज़्यादा का समय हो गया है। इस दौर ने हम सभी के ज़िंदगी ऐसी बदली है, जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। दूसरी लहर के कहर में शायद ही ऐसा कोई बचा हो जिसने किसी अपने को न खोया हो। इसलिए भले ही अब ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लग गई है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतनी ज़रूरी है। हम सबकी ज़िंदगी में अब मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे ज़रूरी है। बेहतर यही है कि हम त्योहार और जश्न घरों में परिवार के साथ ही मनाएं।

भारत में इस साल फ्रेंडशिप डे एक अगस्त हो मनाया जाएगा, लेकिन हम सभी का दोस्तों से मिलना थोड़ा मुश्किल है। हम में से ज़्यादातर लोगों ने अपने दोस्तों को कई महीनों या सालों से नहीं देखा है। कोरोना वायरस के इस दौर में शारीरिक दूरी बनाए रखना बेहद ज़रूरी है, लेकिन इसकेा मतलब ये नहीं है कि आप अपने दोस्तों से सोशल होना ही बंद कर दें।

आइए जानें 5 तरीके जिनकी मदद से आप अपने दोस्तों के साथ शारीरिक दूरी बनाते हुए हैंगआउट कर सकते हैं।

1. ऑनलाइन गेम नाइट

अपने दोस्तों के साथ कई तरह के गेम्स ऑनलाइन खेल सकते हैं। माइनक्राफ्ट से लेकर PS4 कंसोल गेम, आप कई गेम खेल सकते हैं। वर्चुअल बोर्डगेम्स से लेकर कार्ड गेम्स तक, ऑनलाइन आपो कई गेम्स का ऑप्शन मिल जाएगा।

2. एक साथ वर्कआउट करें

कई जिम्स ऑनलाइन फ्री क्लासेज़ दे रहे हैं। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर वर्कआउट कर सकते हैं। फेसबुक लाइव या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए आप अपने दोस्तों के साथ जुड़ सकते हैं।

3. नेटफ्लिक्स पार्टी

गूगल क्रोम एक्सटेंशन के 'netflixparty.com' के ज़रिए आप दोस्तों के साथ नेटफ्लिक्स पर फिल्में या सीरीज़ देखकर अच्छा समय बिता सकते हैं। इसमें दोस्तों के साथ बात करने और अपने रिएक्शन देने का ऑप्शन भी है। ये क्रोम एक्सटेंशन बिल्कुल फ्री है।

4. वर्चुअल बुक क्लब

ये भी एक ऑप्शन है। इसमें आप सभी को एक किताब खरीदनी होगा और उसे पढ़ना होगा। फिर फेसटाइल, स्काइप या वॉट्सएप के ज़रिए इस पर चर्चा करें। आपको किताब एमेज़ॉन पर मिल जाएगी।

5. वर्चुअल पिक्शनरी

मूरल एक ऑनलाइन वाइटबोर्ड है जिसका इस्तेमाल बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए दुनियाभर की कंपनियां करती हैं। कोरोना के इस दौर में आप इसका इस्तेमाल दोस्तों के साथ पिक्शनरी खेलने में कर सकते हैं। इस मुफ्त साइट पर लोग कुछ भी बना सकते हैं और उनके दोस्त इसे देख सकते हैं। आपको बस एक दोस्त को समय चेक करने के लिए रखना होगा और आप एक मज़ेदार, सुरक्षित, शारीरिक दूरी वाला गेम खेल सकते हैं।

chat bot
आपका साथी