त्योहारों पर अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त कीजिए, चलिए Koo कीजिए

मारा देश विविधताओं वाला देश है। यहां भाषा खान-पान वेशभूषा त्योहार हर चीज में विविधता देखने को मिलती है। जिस तरह हमारे त्योहार एक दूसरे से अनोखे और अलग हैं उसी तरह हमारी भाषाएं भी अलग और अनोखी हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:26 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 05:38 PM (IST)
त्योहारों पर अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त कीजिए, चलिए Koo कीजिए
त्योहारों पर अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त कीजिए, चलिए Koo कीजिए

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। त्योहार गौरवशाली विरासत, संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाने का एक खूबसूरत मौका है। ऐसे मौके पर दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलना और उनके साथ खुशियों को बांटना एक आनंदमय अनुभव होता है। कई अनुभव तो ऐसे होते हैं, जिन्हें हम लिखकर दूसरे के साथ बांटते हैं। अगर आपके पास भी त्योहारों को लेकर कोई अनुभव, विचार या फिर फीलिंग है, तो आप भारत का बहु भाषीय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म Koo ऐप पर ज्वाइन कर सकते हैं और अपने विचार Koo सकते हैं।

त्योहार जब शुरू होते हैं, खासकर दिवाली त्योहार तो हमारे दिमाग में इसके धार्मिक महत्व, पूजा, शॉपिंग, वस्तुओं पर भारी डील्स, मिठाई, पटाखे और इससे फैलने वाले प्रदूषण, दोस्तों और रिश्तेदारों में उपहार बांटना, सैनिकों की दिवाली, गांव की दिवाली, दीये, मोमबत्ती आदि के बारे में कई विचार आते हैं और हमें कुछ लिखने का मन करता है। ऐसे में आप Koo पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।

हमारा देश विविधताओं वाला देश है। यहां भाषा, खान-पान, वेशभूषा, त्योहार हर चीज में विविधता देखने को मिलती है। जिस तरह हमारे त्योहार एक दूसरे से अनोखे और अलग हैं, उसी तरह हमारी भाषाएं भी अलग और अनोखी हैं। Koo ऐप आपको अपनी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका देता है। आपको बता दें कि यह नौ भाषाओं में उपलब्ध है। अगर आप हिंदी, इंग्लिश, कन्नड, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगला, असमी, गुजराती में से कोई सी भी भाषा जानते हैं तो आप Koo पर आसानी से लिखकर या बोलकर (टॉक टू टाइप) अपने विचार दुनिया के सामने व्यक्त और साझा कर सकते हैं। इस ऐप पर और भी भाषा जैसे उर्दू, पंजाबी, संस्कृत, उडिया, मलयालम, नेपाली आदि जल्द उपलब्ध होगा।

ऐसे में हम कह सकते हैं कि Koo ऐप भारत की आवाज बन चुका है। मतलब भारत का हर व्यक्ति अपनी आवाज में अपने विचार साझा कर सकता है, क्योंकि अपनी भाषा में विचार रखने का मजा ही कुछ अलग है। तो देर किस बात की Koo ऐप डाउनलोड कीजिए और त्योहारों के बारे में या फिर सामाजिक, राजनीतिक, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीकी के बारे में आपका जो भी विचार है, उसे Koo कीजिए।

आज का समय ऐसा है, जहां हर कोई ट्रेंड के साथ चलना पसंद करता है। यह आपके काम में फायदा देता है और इससे दूसरों के साथ आप बेहतर तरीके से अपने विचार भी साझा कर सकते हैं। इसलिए देश दुनिया के खबरों और अपडेट के लिए Dainik Jagran को Koo पर फॉलो करना न भूलें।

Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।

chat bot
आपका साथी