Dussehra 2021 Rangoli Designs: इन लेटेस्ट रंगोली डिज़ाइन्स से सजाएं अपना घर!

Dussehra 2021 Rangoli Designs इस मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं घर के आंगन में या दरवाज़ें के बाहर रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप भी इस मौके पर रंगोली बनाना चाहते हैं और लेटेस्ट डिज़ाइन की तलाश है हम आपके लिए लाए हैं 6 बेस्ट रंगोली डिज़ाइन्स।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:46 AM (IST)
Dussehra 2021 Rangoli Designs: इन लेटेस्ट रंगोली डिज़ाइन्स से सजाएं अपना घर!
इन लेटेस्ट रंगोली डिज़ाइन्स से सजाएं अपना घर!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dussehra 2021 Rangoli Designs: हिंदू धर्म में दशहरा का ख़ास महत्व है। इस साल पूरे देश में दशहरा 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जो नवरात्रि का दसवां दिन है। यह सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में बड़े जोश, उत्साह और धूम से मनाया जाता है। दशहरा, जिसे विजया दशमी भी कहा जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और 9 दिवसीय त्योहार, शारदीय नवरात्रि के उत्सव के समापन का भी प्रतीक है।

इस मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं, घर के आंगन में या दरवाज़ें के बाहर रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप भी इस मौके पर रंगोली बनाना चाहते हैं और लेटेस्ट डिज़ाइन की तलाश है, हम आपके लिए लाए हैं 6 बेस्ट रंगोली डिज़ाइन्स।

View this post on Instagram

A post shared by Shweta🌸 (@shwetrangoli)

View this post on Instagram

A post shared by Kirti Pawar (@relaxing_rangoli_art)

View this post on Instagram

A post shared by Miss Tapadiya💁🏻‍♀️ (@kaaraagiri)

View this post on Instagram

A post shared by Rangoli Design Ideas (@rangolidesignideas)

View this post on Instagram

A post shared by 🏵️Rupali's & Deepali's Art🏵️ (@rangoli_by_rnd)

View this post on Instagram

A post shared by sayali Phokmare (@hands_imagine)

दशहरा क्यों मनाया जाता है?

दशहरा के त्योहार के साथ कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हैं। देश के कुछ हिस्सों में, दशहरा या विजय दशमी को इस दिन के रूप में मनाया जाता है कि देवी दुर्गा ने राक्षस राजा महिषासुर का वध किया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। एक और पौराणिक कहानी जो दशहरे से जुड़ी है, वह है भगवान राम की लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्ती। हिंदू ग्रंथों के अनुसार, रावण ने भगवान राम की पत्नी, देवी सीता का अपहरण किया था, जिसके बाद भगवान राम ने लंका की यात्रा की और रावण का वध किया, इसलिए इसे भी बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक माना गया है।

chat bot
आपका साथी