दिवाली की खुशियां दुगुनी करने के लिए घर पर लगाएं ये लाइट्स

आजकल फूल वाली लाइट्स ट्रेंडिंग में हैं। इसमें फूलों के आकार की लाइटें घर पर लगाई जाती हैं। आप फूलों वाली लाइट्स को घर में या छत पर लगा सकते हैं। इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:06 PM (IST)
दिवाली की खुशियां दुगुनी करने के लिए घर पर लगाएं ये लाइट्स
घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप एलईडी और इलेक्ट्रिक लाइट दीया का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सनातन धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने में मनाई जाती है। इस साल 4 नवंबर को दीपावली है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की पूजा उपासना की जाती है। साथ ही घरों में दिये जलाए जाते हैं। आधुनिक समय में लोग घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की लाइट्स लगाते हैं। अगर आप भी दिवाली की खुशियां दुगुनी करना चाहते हैं, तो घर पर ये लाइट्स लगा सकते हैं। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

फूलों वाली लाइट्स

आजकल फूल वाली लाइट्स ट्रेंडिंग में हैं। इसमें फूलों के आकार की लाइटें घर पर लगाई जाती हैं। आप फूलों वाली लाइट्स को घर में या छत पर लगा सकते हैं। इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वहीं, ब्लिंकिंग लाइट्स से खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। इसके लिए दिवाली पर अपने घरों पर फूलों वाली लाइट्स लगा सकते हैं।

लाला लाइट्स लगाएं

घर की खूबसूरती बढ़ाने और दिवाली की खुशियां दुगुनी करने के लिए आप अपने घरों पर लाला लाइटें लगा सकते हैं। आप चाहे तो मुख्य द्वार और बालकनी में लाला लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में नाना प्रकार की लाला लाइट्स उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार लाला लाइट्स लगाकर दिवाली में घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

इलेक्ट्रिक दिया और एलईडी लगाएं

दिवाली के मौके पर घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप एलईडी और इलेक्ट्रिक लाइट दीया का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में अनेकों प्रकार की इलेक्ट्रिक दिया उपलब्ध हैं। आप इलेक्ट्रिक दिये को कॉर्नर, टेबल, बालकनी और मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक दिये को किचन और सीढ़ी पर लगा सकते हैं। हालांकि घर पर मिट्टी के दिये भी जरूर लगाएं।

फॉलिंग एलईडी लाइट्स लगाएं

आजकल कई प्रकार की लाइट्स ट्रेंडिंग में हैं। इनमें एक फॉलिंग एलईडी लाइट्स है। दिवाली के लिए सबसे बेस्ट लाइट में से एक है। आप घर के बगीचे या आउट साइड कॉरिडोर की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इससे आपका गार्डन बेहद ही खूबसूरत दिखेगा। आप चाहे तो फॉलिंग एलईडी लाइट्स को बालकनी में भी लगा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी