Daughter's Day 2020: आज है डॉटर्स डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

Daughters Day 2020 इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के सम्मान सुरक्षा और अधिकार हेतु लोगों को जागरूक करना है। जबकि बेटियों को यह अहसास दिलाना है कि वह कितनी अनमोल है। इस मौके पर लोग अपनी बेटियों को मनपसंद गिफ्ट्स और आर्चिज देते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:00 PM (IST)
Daughter's Day 2020: आज है डॉटर्स डे, जानें इसका इतिहास और महत्व
विश्व बेटी दिवस 28 सितंबर को मनाया जाता है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Daughter's Day 2020:  हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को  डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस साल डॉटर्स डे 27 सितंबर यानी आज है। इसे दुनियाभर में अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। जबकि विश्व बेटी दिवस 28 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में महिलाओं के सम्मान की प्रथा प्राचीन काल से है।

इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार हेतु लोगों को जागरूक करना है। जबकि बेटियों को यह अहसास दिलाना है कि वह कितनी अनमोल है। इस मौके पर लोग अपनी बेटियों को मनपसंद गिफ्ट्स और आर्चिज देते हैं। साथ ही बेटी के साथ खूबसूरत पल भी बिताते हैं। यह दिन वाकई में खास दिन होता है, क्योंकि बेटी वह गहना है, जिससे घर की शोभा बढ़ती है। आइए डॉटर्स डे का इतिहास और महत्व जानते हैं-

डॉटर्स डे का इतिहास  

सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथों में नारी सम्मान की बात है। मनु स्मृति में नारी के सम्मान के लिए एक श्लोक भी निहित है।

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।

यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।

इसका भावार्थ यह है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां यानी उस स्थान पर देवता निवास करते हैं। जबकि जहां नारियों की पूजा और सम्मान नहीं होता है, वहां अच्छे कर्म भी फलदायी नहीं होते हैं और वह निष्फल हो जाते हैं। आधुनिक समय में नारी के सम्मान के लिए मदर्स और डॉटर्स डे मनाया जाता है।

डॉटर्स डे महत्व

माता-पिता के लिए सभी बच्चे प्यारे होते हैं। खासकर बेटियों से पिता का विशेष लगाव होता है। ऐसा कहा जाता है कि मां को बेटे और पिता को बेटी से अधिक स्नेह रहता है। बेटी अनमोल धन है। बेटी लक्ष्मी होती है, जिसके रहने से घर की रौनक बढ़ जाती है। इस दिन बेटियों के प्रति प्यार और स्नेह प्रकट किया जाता है। बेटियां बोझ नहीं हैं, बल्कि सहारा होती हैं। उन्हें प्यार और सम्मान की जरूरत है। आज बेटियां हर मामले में आगे हैं। ऐसे में हमें बेटियों को प्यार और स्नेह देने की जरूरत है। इस मौके पर अपनी बेटियों को गिफ्टस् और चॉकलेटस् देकर और उनके साथ वक्त बिताकर दिन को खूबसूरत बना सकते हैं।

chat bot
आपका साथी