Children's Day 2021: इन बॉलीवुड सांग्स के जरिए बाल दिवस पर बच्चों को दें हार्दिक शुभकामनाएं

Childrens Day 2021 पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। इसके लिए चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल कालेजों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। बच्चे चाचा नेहरू को यादकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 09:06 AM (IST)
Children's Day 2021: इन बॉलीवुड सांग्स के जरिए बाल दिवस पर बच्चों को दें हार्दिक शुभकामनाएं
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश में हुआ था।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Children's Day 2021: हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन बच्चों को समर्पित होता है। इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। इसके लिए चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कालेजों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। बच्चे चाचा नेहरू को यादकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। साथ ही गायन और नृत्य प्रतियोगिता किया जाता है। इस मौके पर बच्चे बॉलीवुड सांग्स का सहारा लेते हैं। इन बॉलीवुड सांग्स के जरिए बाल दिवस पर बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं -

1. फिल्म-मासूम

लकड़ी की काठी,

काठी पे घोड़ा

घोड़े की दुम पे जो मारा हथौड़ा

दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा

लकड़ी की काठी,

काठी पे घोड़ा

घोड़े की दुम पे जो मारा हथौड़ा

दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा

2. फिल्म-तारें जमीन पर

बम बम बोले, मस्ती में तू डोल रे

बम बम बोले, मस्ती में डोले

बम बम बोले,मस्ती में तू डोल रे

हे बम बम बोले, मस्ती में डोले

बम बम बोले, मस्ती में तू डोल रे

3. फिल्म-मासूम

छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख दिखाना रे (टुपी टुपी टाप टाप)

अकल का कच्चा समझ के हमको ना समझाना रे (टुपी टुपी टाप टाप)

भोली सूरत जान के हमसे ना टकराना रे

नाधिन-धिना नाधिन-धिना नाच नचा देंगे

छोटा बच्चा जान के...

4. फिल्म-फना

चंदा चमके चम चम

चीखें चौकन्ना चोर

चिटी चाटे चिनी चटोरी चिनीखोर

चंदा चमके चम चम

चीखें चौकन्ना चोर

चिटी चाटे चिनी चटोरी चिनीखोर

कितना मुश्किल ये गाना

जरा गाके दिखाना

चंदा चिनी चमके चाटे चौकन्ना चीखे चोर

5. फिल्म-सन ऑफ इंडिया

नन्हा मुन्ना राही हूं,

देश का सिपाही हूं,

बोलो मेरे संग

जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद

रास्ते में चलंगा न डर-डर के

चाहे मुझे जीना पड़े मर-मर के

मंज़िल से पहले ना लूंगा कहीं दम

आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम

दाहिने-बाएं, दाहिने-बाएं, थम

नन्हा मुन्ना…

chat bot
आपका साथी