लॉकडाउन में इन पांच टिप्स अपनाकर अपने क्रिएटिविटी को दे सकते हैं नया आयाम

लॉकडाउन से लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार लोग अपने घरों से ऑफिस का काम कर रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 12:27 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 12:27 PM (IST)
लॉकडाउन में इन पांच टिप्स अपनाकर अपने क्रिएटिविटी को दे सकते हैं नया आयाम
लॉकडाउन में इन पांच टिप्स अपनाकर अपने क्रिएटिविटी को दे सकते हैं नया आयाम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में संकट की स्थिति है। इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन से लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार लोग अपने घरों से ऑफिस का काम कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले लोगों की शिकायत रहती थी कि उनके पास घर के लिए समय नहीं मिल पाता है, लेकिन लॉकडाउन में उन्हें पर्याप्त समय मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने अतिरिक्त समय का रचनात्मक यूज़ करना चाहते हैं तो आप इन 5 चीज़ों को अपने दिनचर्या में जोड़ सकते हैं। इससे आपके जीवन में सकरात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

बागवानी कर सकते हैं

लॉकडाउन में आप अपने घर पर बागवानी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने रसोई घर की ओर रुख कर सकते हैं, क्योंकि आपके रसोई घर में कई ऐसे मसाले हैं, जिनके बीज से आप बागवानी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बागवानी के लिए सब्जियों के बीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बुक्स पढ़ सकते हैं

लॉकडाउन में आप घर पर बुक्स पढ़ने की आदत डाल सकते हैं। इससे आपके मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक ज्ञान में विस्तार होगा। आप इसके लिए डिजिटल मोड़ का भी सहारा ले सकते हैं। एक चीज़ का ध्यान रखें कि हमेशा प्रेरणादायक कहानियां ही पढ़ें।

ड्राइंग भी कर सकते हैं

अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए यह सबसे उपयुक्त समय है। आप अपने समय का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप लॉकडाउन में ड्राइंग भी कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी प्रतिभा में निखार आएगा, बल्कि यह आपके मन मस्तिष्क को अधिक क्रिएटिव बनाएगा।

लेखन सबसे बेहतर विकप्ल है

एक लेखक कल्पना की दुनिया में जीता है। उसके जेहन में हमेशा कल्पना उमड़ती रहती है, जिसे वह शब्दों में पिरोता है। आप भी अपने विचारों को शब्दों में प्रकट कर सकते हैं। अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए इससे बेहतर समय और नहीं मिल सकता है। आप चाहें तो लेखन के लिए डिजिटल गैजेट्स का भी सहारा ले सकते हैं।

खाना बनाने की भी कला सीख सकते हैं

आप लॉकडाउन में अपने समय को खाना बनाने में भी यूज़ कर सकते हैं। आज की दुनिया इंटरनेट की दुनिया है। इसके लिए आप सोशल मीडिया का सहारा लेकर रोजाना नई डिश बना सकते हैं। इसके साथ ही अपनी मनपसंद डिसेज भी बना सकते हैं।

chat bot
आपका साथी