Teej 2021 Gift Ideas: तीज उपहार के लिए अपनी बहू और बेटी के लिए ज़रूर खरीदें ऐसे तोहफे!

Teej 2021 Gift Ideas हरतालिका तीज के मौके पर अपनी बहू और बेटियों को तोहफे भी दिए जाते हैं। इन तोहफों में अक्सर कपड़े जूलरी फल आदि होते हैं। हम आपके लिए लाए हैं इस मौके के लिए गिफ्टस।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 01:57 PM (IST)
Teej 2021 Gift Ideas: तीज उपहार के लिए अपनी बहू और बेटी के लिए ज़रूर खरीदें ऐसे तोहफे!
तीज उपहार के लिए अपनी बहू और बेटी के लिए ज़रूर खरीदें ऐसे तोहफे!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Teej 2021 Gift Ideas: इस साल हरतालिका तीज 9 सितंबर को है। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख, समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। तीज के व्रत को सबसे मुश्किल व्रतों में से एक माना जाता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अन्न और जल को ग्रहण नहीं करती। इस व्रत को विधि पूर्वक करने से दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है।

तीज के मौके पर बहू-बेटियों को तोहफे भी दिए जाते हैं। इन तोहफों में अक्सर कपड़े, जूलरी, फल आदि होते हैं। हम आपके लिए लाए हैं इस मौके के लिए गिफ्टस।

1. कपड़े

हरतालिका तीज के दौरान अक्सर महिलाओं को साड़ियां और अन्य पारंपरिक कपड़े तोहफे में मिलते हैं। आप अपनी बेटी या बहू को खूबसूरत कुर्ती, कुर्ता सेट, रेडी टू वियर साड़ी दे सकती हैं। कपड़े हर किसी के काम आ ही जाते हैं, इसलिए उन्हें ये तोहफा पसंद आएगा।

2. गैजेट्स

हरतालिका तीज के मौके पर गैजेट एक अच्छा तोहफा है। अपनी बेटी या बहू की लाइफस्टाइल और ज़रूरत के हिसाब से आप उन्हें गैजेट तोहफे में दे सकती हैं। यक़ीन मानें उन्हें ये तोहफा बेहद पसंद आएगा और उनके काम भी आएगा।

3. जूलरी

एक स्लीक और खूबसूरत जूलरी को तीज उपहार के लिए एक बढ़िया विकल्प माना जा सकता है। आपको अपनी बहू या बेटी की पसंद मालूम होनी चाहिए कि वे किस तरह की जूलरी पसंद करती हैं। ये तोहफा ज़िंदगी भर के लिए याद के तौर पर उनके पास रहेगा।

4. चॉकलेट

चॉकलेट हर अवसर या त्योहार के लिए एक ज़रूरी उपहार है। अपनी बहू को कस्टमाइज़्ड चॉकलेट पैक दें और उसके चेहरे पर खुशी को देखें।

5. ड्राई फ्रूट्स का हैम्पर

तीज त्योहार की परंपरा को बनाए रखने के लिए अपनी प्यारी बहू या बेटी को प्रीमियम सूखे मेवों के हैंडक्राफ्टेड आइटम या गिफ्ट पैक तोहफे में दें। आप उनकी पसंद के ड्राई फ्रूट्स या फिर खास तरह के ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट कर सकती हैं।

6. गिफ्ट कूपन्स

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि बेटी या बहू को तीज पर क्या तोहफा दिया जाए, तो उन्हें गिफ्ट कूपन भी दिया जा सकता है। इससे वे अपनी पसंद का सामान ख़रीद सकती हैं। ये कूपन किसी फैशन ब्रैंड, पार्लर, स्पा, हॉलीडे या शॉपिंग का हो सकता है।

7. मिठाई

ऊपर दिए गए ऑप्शन्स अगर आपको समझ नहीं आए, तो मिठाई भी एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। आखिर मिठाई किसको पसंद नहीं होती। आप अपनी बेटी या बहू को तीज के मौके पर मिठाई भी तोहफे में दे सकती हैं। सांस अपनी बहू को स्पेशल फील कराने के लिए अपने हाथों से भी मिठाई बना सकती हैं तीज पर घेवर खाया जाता है, जिसे बनाना भी आसान है।

chat bot
आपका साथी