World Liver Day 2019 : लिवर की इन 5 disease से बचने के लिए खाएं ये 7 healthy food

World Liver Day 2019 डे दुनिया भर में 19 अप्रैल को मनाया जाता है ताकि लोग लिवर की बीमारियाें से खुद का बचाव कर सकें। हम आपको बता रहे हैं सात आहार जिससे लिवर सेहतमंद रहेगा।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 12:23 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 12:36 PM (IST)
World Liver Day 2019 : लिवर की इन 5 disease से बचने के लिए खाएं ये 7 healthy food
World Liver Day 2019 : लिवर की इन 5 disease से बचने के लिए खाएं ये 7 healthy food

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया भर में आज 19 अप्रैल को World Liver Day 2019 डे मनाया जाता है ताकि लोग लिवर संबंधित बीमारियाें के बारे में जागरूक होकर खुद का बचाव कर सकें। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं सात ऐसे आहार के बारे में जो लिवर को सेहतमंद रखते हैं।

सबसे पहले हम समझते हैं कि Liver क्या है

लिवर पेट के दाहिनी ओर नीचे की तरफ होता है। पाचनतंत्र से छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटने के बाद आहार खून के जरिये लिवर में पहुंचता है। लिवर भाेजन में मौजूद पोषक तत्वों को अलग-अलग करता है और रक्त की मदद से जरुरत के मुताबिक दूसरे अंगों में पहुंचाता है। कई पोषक तत्वों को लीवर अपने पास ही रख लेता है, जैसे आयरन, कुछ विटामिन और मिनरल। इससे हमें ऊर्जा मिलती है। वहीं लिवर शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर भी निकालता है।

लिवर की बीमारियां

पीलिया, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, शराब से लिवर को होने वाली बीमारियां और लिवर कैंसर

लक्षणों को पहचानें
खाना खाने के बाद पेट फूलना, बार-बार डकार आना, पीलिया।

ये खाएं

1. चुकंदर

विटामिन सी से भरपूर चुकंदर पित्त और एंजाइम को ठीक रखता है। इसमें बीटाकैरोटीन और फ्लेवोनाइड्स होता है। तो बस चुकंदर को अपने रोज के आहार में शामिल करें।

2. गाजर
गाजर में विटामीन ए, बीटाकैरोटीन और फ्लेवोनाइड्स के साथ-साथ ग्लूटाथियोन नामक प्रोटीन होता है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर कर देता हैं, जिससे लिवर सेहतमंद रहता है।

4. हल्दी
हल्दी प्राकृतिक रूप से विषैले पदार्थ को शरीर से बाहर करती है। यह लिवर को होने वाले नुकसान को कम करती है और वसा, पित्त रस का उत्पादन बढ़ा देती है।

5. अखरोट
ओमेगा 3 फैटी एसिड का स्रोत अखरोट लिवर को साफ रखता है। अखरोट में ग्लूटाथियोन प्रोटीन भी होता है।

6. ब्रॉकली
फैटी लिवर की समस्या से निपटने में ब्रॉकली बेहद फायदेमंद है।

7. सेब
इसमें पेक्टिन होता है, जो शरीर को शुद्ध रखता है।

इन आहार से बचें
लिवर की बीमारियों से बचने के लिए नमक और फास्टफूड का सेवन न करें। शराब का सेवन न करें और मोटापा घटाएं। व्यायाम जरुरी है।

chat bot
आपका साथी