World Aids Day 2021: बच्चों में कैसे हो जाता है HIV/AIDS, जानें इसके कारण और लक्षण

World Aids Day 2021 एचआईवी के लक्षण कई बार फ्लू जैसे लगते हैं। वयसकों में इसके शुरुआती लक्षणों में थकान सिरदर्द बुखार ज़ुकाम चकत्ते रात में पसीना आना और गर्दन कमर व लिम्फ नोड्स में सूजन शामिल हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:17 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:17 AM (IST)
World Aids Day 2021: बच्चों में कैसे हो जाता है HIV/AIDS, जानें इसके कारण और लक्षण
बच्चों में कैसे हो जाता है HIV/AIDS, जानें इसके कारण और लक्षण

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World AIDS Day 2021: यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग हर मिनट और 40 सेकेंड में 20 साल से कम उम्र का एक बच्चा एचआईवी से संक्रमित होता है। साल 2020 में अनुमान लगाया गया था कि करीब 1.94 मिलियन बच्चे एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं। एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो एचआईवी वायरस से संक्रमित होने पर होती है। इतने सालों की रिसर्च के बाद आज भी इस रोग का न तो इलाज है और न ही वैक्सीन।

एचआईवी के लक्षण कई बार फ्लू जैसे लगते हैं। वयसकों में इसके शुरुआती लक्षणों में थकान, सिरदर्द, बुखार, चकत्ते, रात में पसीना आना और गर्दन, कमर व लिम्फ नोड्स में सूजन शामिल हैं। यह लक्षण दो से 6 हफ्तों तक रह सकते हैं इसलिए जल्दबाजी में एचआईवी के साथ नहीं जोड़ा जा सकता।

बच्चों में एचआईवी के संकेत और लक्षण

- यह वायरस इम्युनिटी सिस्टम को इतना कमजोर कर देता है कि वो किसी भी तरह के संक्रमण का सामना नहीं कर पाता और धीरे-धीरे बीमारियों का शिकार होता चला जाता है। बच्चों में एचआईवी के लक्षण उम्र पर निर्भर करते हैं। हालांकि, प्रत्येक में अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं।

- बच्चों में एचआईवी के लक्षणों में किसी चीज़ को फेंकने में परेशानी, पेट की सूजन, लिम्फ नोड्स में सूजन, डायरिया, निमोनिया, साइनस, कान में संक्रमण, चिकनपॉक्स, किडनी डिसीज़ शामिल है।

क्यों होता है एचआईवी/एड्स

हमारे शरीर में सीडी 4 कोशिकाएं या टी कोशिकाएं हैं, जो हमें स्वस्थ रखती हैं। एचआईवी इन कोशिकाओं पर हमला करता है और उनकी संख्या को कम करता है। इससे व्यक्ति बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले संक्रमण की गिरस्त में आ जाता है। एंटीरेट्रोवायरल ड्रग थेरेपी की मदद से सीडी 4 कोशिकाओं के विनाश को नियंत्रित किया जा सकता है। आप स्तन के दूध, योनि द्रव, वीर्य और रक्त के सीधे संपर्क में आने से एचआईवी से संक्रमित हो सकते हैं। वायरस आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संभोग के ज़रिए, गर्भावस्था के दौरान मां से बच्चे के संक्रमण और एक इंजेक्शन का उपयोग कई लोगों के लिए करने से हो सकता है।

जब एचआईवी का इलाज नहीं किया जाता है, तो इससे एड्स हो सकता है। एड्स एचआईवी का तीसरा और सबसे उन्नत चरण है। एक व्यक्ति जिसका एचआईवी का इलाज नहीं किया गया है, उसे एड्स विकसित होने की संभावना रहती है। एड्स होने से पहले एक व्यक्ति लगभग 10 से 15 साल तक एचआईवी वायरस के साथ रह सकता है।

Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी