पेट के कीड़ों को डालेंगे मार, ये आसान से घरेलू उपचार

पेट के कीड़े या आंतों के कीड़े एक तरह के पैरासाइट होते हैं। जो पेट ही नहीं बल्कि शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं। बच्चों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है तो कैसे घरेलू उपचार से इसे कर सकते हैं ठीक आइए जानते हैं।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:35 AM (IST)
पेट के कीड़ों को डालेंगे मार, ये आसान से घरेलू उपचार
पेट में हो रहे दर्द से परेशान बच्ची

पेट में कीड़ों की प्रॉब्लम छोटे बच्चों को ज्यादा होती है जिसमें हर वक्त पेट दर्द करता रहता है और उल्टी, दस्त की समस्या भी लगातार बनी रहती है। ये कीड़े आंतों में रहते हैं, जिससे जब खाना आंतो में जाता है तो ये कीड़े उसे खा लेते हैं और आंतों की परतों का खून चूसकर अपनी संख्या बढ़ाते रहते हैं। वैसे तो यह कोई गंभीर समस्या नहीं है लेकिन जितना जल्द इसका इलाज कर लेंगे उतना अच्छा। किचन में मौजूद कुछ नैचुरल चीज़ों से इन कीड़ों को आसानी से खत्म किया जा सकता है। आइए जानें इनके बारे में।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन और एजीन नामक तत्व मौजूद होते हैं जो पेट के कीड़े दूर करने का बेहद असरदार घरेलू इलाज है। कच्चे लहसुन की दो तीन कलियां रोजाना खाली पेट खाने से पेट के कीड़े मल के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। वैसे खाने में भी इनकी मात्रा बढ़ाकर खाने से फायदा मिलता है।

पपीता

पेट के कीड़े दूर करने में पपीते का सेवन भी कारगर है क्योंकि इसमें एंथेल्मिंटिक और एंटी एमिबिक गुण मौजूद होता है जो आंत की दीवारों से चिपके कृमि को बाहर निकाल देते हैं। इसके साथ ही ये हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद फल है। पपीते को ऐसे खाएं या फिर पपीता और कोकोनट मिल्क मिलाकर पीसकर खाएं दोनों ही असरदार होता है। हफ्ते में दो से तीन दिन इसका सेवन करें।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन तत्व पाया जाता है जो पेट के कीड़ों को मारने में मदद करता है। करक्यूमिन एंथेल्मिंटिक और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है और आंत से कीड़ों के साथ ही और भी गैरजरूरी चीज़ों को बाहर निकाल देता है। इसके लिए बच्चों को हल्दी वाला दूध पिलाएं। पेट के कीड़े का यह बहुत ही बेहतर घरेलू उपचार है। इसका सेवन रोजाना करना चाहिए। ये उपचार बच्चों के साथ बड़ों पर भी असर दिखाता है।

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी