सर्दी में पैरों को गर्मी देने के बाद भी पैर ठंडे रहते हैं तो इन 3 क्रोनिक बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

सर्दी में हाथ-पैरों का ठंडा होना एक समान्य प्रक्रिया है जिसके लिए हमें परेशान होने की जरूरत नहीं लेकिन कुछ लोगों के पैर हमेशा बर्फ की तरह सर्दी में ठंडे रहते है तो यह गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 01:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 01:07 PM (IST)
सर्दी में पैरों को गर्मी देने के बाद भी पैर ठंडे रहते हैं तो इन 3 क्रोनिक बीमारियों के हो सकते हैं संकेत
पैर ठंडे रहते हैं तो हाइपोथाइरॉइडिज्म का हो सकता है खतरा।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी में सबसे ज्यादा ठंड हाथ-पैरों पर लगती है। इस मौसम में हम अपने हाथों को गर्म रखने के लिए ग्लब्स पहनते हैं, हाथों को आग पर सेकते हैं, पैरों को गर्म रखने के लिए मोज़े-जूते पहनते हैं तो हमारे पैर गर्म हो जाते हैं। हाथ पैरों को गर्मी देने के बाद हमारी ठंड कम हो जाती है, लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा नहीं होता। पैरों में मोज़े-जूते पहनने के बाद भी कुछ लोगों के पैर बर्फ की तरह ठंडे पड़े रहते हैं।

सर्दी में हाथ-पैरों का ठंडा होना एक समान्य प्रक्रिया है जिसके लिए हमें परेशान होने की जरूरत नहीं, लेकिन कुछ लोगों के पैर हमेशा बर्फ की तरह सर्दी में ठंडे रहते है तो यह गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं।

अगर आप भी सर्दी में इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपको कुछ टेस्ट कराने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि सर्दी में पैरों को गर्मी देने के बाद भी ठंडे पैर किन बीमारियों की वजह से होते है।

डायबिटीज का वॉर्निंग साइन है:

जिन लोगों के पैर सर्दी में बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं उन्हें सबसे पहले अपनी शुगर टेस्ट करा लेना चाहिए। जरूरत से ज्यादा ठंडे पैर डायबिटीज का वॉर्निंग साइन हो सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत:

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की परेशानी रहती हैं अक्सर उनके पैर सर्दी में बर्फ की तरह ठंडे होते हैं। कोलेस्ट्रोल की समस्या से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की दिक्कत बढ़ जाती है जिससे हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। सर्दी में जरूरत से ज्यादा ठंडे पैर कोलेस्ट्रोल की समस्या का संकेत देते हैं।

हाइपोथाइरॉइडिज्म का हो सकता है खतरा:

थाइरॉयड होने पर शरीर में पर्याप्त हार्मोन्स का उत्पादन नहीं होता है जिसकी वजह से बॉडी के अंग प्रभावित होते हैं। अगर सर्दी में पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो ये हाइपोथाइरॉइडिज्म की समस्या हो सकती है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी