Why People Gain Weight With Age: बढ़ती उम्र के साथ क्यों बढ़ने लगता है वज़न?

Why People Gain Weight With Age आप चाहे अब भी उतना ही खाते हों या उतना ही वर्कआउट करते हों लेकिन फिर भी पहले के मुकाबले आपका वज़न बढ़ा है। लेकिन ऐसा क्यों होता है?

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 04:05 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 07:30 AM (IST)
Why People Gain Weight With Age: बढ़ती उम्र के साथ क्यों बढ़ने लगता है वज़न?
Why People Gain Weight With Age: बढ़ती उम्र के साथ क्यों बढ़ने लगता है वज़न?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Why People Gain Weight With Age: बढ़ती उम्र के साथ वज़न का बढ़ना कोई नई बात नहीं है। हम में से ज़्यादातर लोगों ने इसका अनुभव किया होगा। और यह भी सच है कि आप चाहे अब भी उतना ही खाते हों या उतना ही वर्कआउट करते हों लेकिन फिर भी पहले के मुकाबले आपका वज़न बढ़ा है। लेकिन ऐसा क्यों होता है?

स्वीडन में हुए एक नए शोध के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ वज़न बढ़ने के लिए "लिपिड टर्नओवर" ज़िम्मेदार होता है। लिपिड का मतलब यह है कि फैटी एसिड का टर्नओवर बढ़ती उम्र के साथ घटने लगता है। इसकी वजह से आसानी से वज़न बढ़ना शुरू हो जाता है। डाइट में जितनी कैलोरी लेते हैं उसी के अनुपात में मेहनत या एक्सरसाइज़ करने के बाद भी वज़न बढ़ जाता है।

जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित इस अध्ययन में 54 महिला और पुरुषों को शामिल किया गया था। बढ़ती उम्र के साथ वज़न क्यों बढ़ता है, इस विषय को जानने के लिए 13 साल तक अध्ययन में शामिल महिला-पुरुष के वसा कोशिकाओं का विश्लेषण किया गया।

इस शोध में जो मुख्य बात सामने आई वो यह थी, की वज़न कम हो रहा हो या बढ़ रहा हो। दोनों ही स्थिति में बढ़ती उम्र के साथ वसा कोशिकाओं में लिपिड टर्नओवर में कमी आती है। शोधकर्ताओं ने बैरिएट्रिक सर्जरी कराने वाली 41 महिलाओं पर भी शोध किया। शोधकर्ता यह देखना चाहते थे कि वज़न घटाने वाली बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद लिपिड टर्नओवर में क्या बदलाव आते हैं।

बैरिएट्रिक सर्जरी कराने वाली महिलाओं में आश्चर्य जनक परिणाम देखने को मिले। जिन महिलाओं का लिपिड टर्नओवर सर्जरी से पहले कम था वो बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद बढ़ गया था और वज़न कम करने में भी वो सफल हुई थीं।

इस शोध के मुख्य लेखक पीटर अर्नर के अनुसार, "इस शोध के परिणाम संकेत करते हैं कि हमारे शरीर की वसा कोशिकाओं में होने वाली प्रक्रियाएं, बढ़ती उम्र के साथ शरीर के वजन को नियंत्रित करती है. वसा कोशिकाओं में होने वाले ये बदलाव अन्य कारकों से अलग भी हैं।"

मोटापा कम करने का नया तरीका 

मोटापा कम करने के सबसे आम तरीके अभी भी डाइट और एक्सरसाइज को माना जाता है, लेकिन हाल के सालों में कुछ नए शोधों ने नए मार्ग तलाशे हैं। इस शोध के परिणाम हमें बताते हैं कि लिपिड टर्नओवर को बढ़ाकर वज़न कम किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी