सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल

बढती उम्र में बालों का पकना और गिरना आम बात है लेकिन कम उम्र में बालों का पकना और गिरना गंभीर चिंता का विषय है। अगर आप भी असमय बालों के पकने और गिरने से परेशान हैं तो आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:21 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 09:20 PM (IST)
सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल
अदरक और प्याज के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनसे बालों की समस्या भी होती हैं। खासकर बाल पकने और गिरने लगते हैं। बढती उम्र में बालों का पकना और गिरना आम बात है, लेकिन कम उम्र में बालों का पकना और गिरना गंभीर चिंता का विषय है। अगर आप भी असमय बालों के पकने और गिरने से परेशान हैं, तो आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

अदरक सेहत के लिए वरदान है। खासकर सर्दी-खांसी में इसका उपयोग औषधि की तरह किया जाता है। अदरक की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी-खांसी के लिए अचूक उपाय है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कोरोना वायरस महामारी के दौर में डॉक्टर्स भी अदरक युक्त काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। जबकि अदरक के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बालों की समस्या को दूर करने में अदरक सक्षम है। आप सफ़ेद बालों को काला करने के लिए अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अदरक और प्याज

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए आप अदरक और प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द सुखद परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए समानुपात क्रम में अदरक और प्याज के रस को मिलाकर अपने बालों में लगाएं। ध्यान रहें कि इसे बालों के स्कैल्प पर लगाना है। ऐसा करने से आपको सफेद बालों की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा। इस उपाय को वीक में दो बार जरूर करें। 

अदरक और शहद

अदरक को पीसकर इसमें समानुपात मात्रा में शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। जब बाल सूख जाएं, तो शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें। इसके बाद बालों की जंपी जरूर करें। ऐसा करने से आपके सफेद बाल काले होने लगेंगे।

अदरक और दही

आप चाहे तो अपने बालों में दही, अदरक और नींबू रस के मिश्रण को लगा सकते हैं। इसके लिए दो चमच दही, एक चम्मच अदरक का रस और नींबू रस को अच्छे से मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। इसके बाद जब बाल सूख जाएं, तो अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से बालों की समस्या से मुक्ति मिलती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी